Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतुर्थवर्गीय कर्मियों को रखा गया प्रोन्नति से वंचित, 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव
    जोहार ब्रेकिंग

    चतुर्थवर्गीय कर्मियों को रखा गया प्रोन्नति से वंचित, 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज  झारखण्ड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ अनुमंडल शाखा बेरमो तेनुघाट जिला बोकारो की बैठक बेरमो (तेनुघाट) कार्यालय परिसर में हुई. जिसकी अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष जयप्रकाश झा ने की. अनुमंडल मंत्री देवराज पासवान ने संघ की गतिविधियों से अवगत कराया.उन्होंने कहा कि संघ के आह्वान पर दो सूत्री मांगों को लेकर 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन निर्धारित है. जिसमें बेरमो तेनुघाट अनुमंडल से अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचना है. प्रदेश महामंत्री सपन कुमार कर्मकार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड गठन उपरांत बिहार के सेवा संहिता एवं एवं नियमों का झारखण्ड द्वारा अंगीकृत किया गया है. फिर भी इन नियमों की अनदेखी कर राज्य के योग्यताधारी चतुर्थवर्गीय कर्मियों का अभी तक उनका देय पद प्रोन्नति से वंचित रखा गया है, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. सच्चाई ये है कि बिहार से ही चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को तृतीय वर्ग के रिक्त पद पर वरीयता एवं योग्यता के आधार पर प्रोन्नति दी जाती रही है. झारखंड सरकार के अनदेखी के कारण अल्प वेतन कर्मी सुविधा के लिए तरस रहे हैं.

    ये भी है मांग

    • छठे वेतन पुनरीक्षण कमिटी में मुफसिल में कार्यरत कर्मियों को उत्साहित करने के उद्देश्य से प्रोन्नति ग्रेड पे में इजाफा करने का अनुशंसा किया गया था, जिसके आलोक में झारखण्ड सरकार ने तृतीय वर्ग के कर्मियों को यथा-लिपिक संवर्ग को पूर्व से ही मिल रहे प्रोन्नति व्यवस्था में बदलाव किया. चतुर्थवर्गीय कर्मी जो राज्य सरकार के कर्मचारियों में सबसे पिछले पायदान पर कार्यरत हैं, इन्हें पूर्व से मिल रहे प्रोन्नति से वंचित किया जा रहा है.
    • झारखण्ड विधान सभा के बजट सत्र में माननीय विधान सभा सदस्यों द्वारा भी राज्य के योग्यताधारी चतुर्थवर्गीय कर्मियों के लंबित प्रोन्नति के उठाये गये प्रश्न पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था. संघ द्वारा पूरे राज्य विभिन्न जिले के चतुर्थवगीय कर्मचारियों के दयनीय स्थिति से मुख्यमंत्री के साथ-साथ माननीय विधान सभा सदस्यों को भी अवगत कराते मांग पत्र समर्पित करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
    • तमाम विभागों में कार्यरत नियमित चतुर्थवर्गीय कर्मियों को वरीयता एवं योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पदों पर एक मुश्त पद प्रोन्नति प्रदान किया जाय. (झारखण्ड गठन के बाद से चतुर्थवर्गीय कर्मियों का वर्ग-4 से वर्ग-3 में पद प्रोन्नति लंबित है.)
    • चतुर्थवर्गीय कर्मियों का न्यूनतम ग्रेड पे 2400/ रू० निर्धारित किया जाय.

    ये रहे मौजूद

    प्रदेश महामंत्री साथी सपन कुमार कर्मकार, अनुमंडल मंत्री देवराज पासवान, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश झा, संयुक्त जगतपति पासवान, रामशंकर शर्मा, कामदेव कुमकर, हरेराम प्रसाद, सकुंतला देवी, सस्ती कुमार, मीरा देवी, पार्वती देवी, रमेश मरांडी, गणेश दस, राम दास, सूरज कुमार, हेमलाल यादव, विजय कुमार मौजूद थे.

    आवास कर्मचारी घेराव चतुर्थवर्गीय मुख्यमंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयदुवंशी महासम्मेलन में लिया संकल्प, झारखंड विधानसभा चुनाव में 10 विधायक यादव समाज का बनाएंगे
    Next Article 29 जुलाई का राशिफल : किस राशि वालों का जानें कैसा रहेगा आज का दिन

    Related Posts

    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “चीन को अब और क्लीन चिट नहीं”: अरुणाचल में फेस-ऑफ पर खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा, सुरक्षा और व्यापार पर उठाए सवाल

    October 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया पर खबर रिपोस्ट करने से नहीं चलेगा केस, कर्नाटक हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः महुआडांड़ के जंगलों में दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, हथियारों के साथ 63 कारतूस और आईईडी के दो कंटेनर बरामद

    October 23, 2026
    Latest Posts

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026

    झारखंड : गुमला में PLFI का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी तीन साथियों के साथ गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद

    October 23, 2026

    “चीन को अब और क्लीन चिट नहीं”: अरुणाचल में फेस-ऑफ पर खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा, सुरक्षा और व्यापार पर उठाए सवाल

    October 23, 2026

    सोशल मीडिया पर खबर रिपोस्ट करने से नहीं चलेगा केस, कर्नाटक हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.