Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर मुंबई में हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
    देश

    रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर मुंबई में हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई | रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर आधी रात मुंबई में हमला किया गया। दो अज्ञात लोगों ने उस समय उनपर हमला किया जब वे स्टूडियो से घर की ओर जा रहे थे। हालांकि अर्णब और उनकी पत्नी पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने अर्णब पर हमले के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 341 और 504 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    अर्णब ने कहा है कि रात करीब 12:10 पर वह पत्नी और एक अन्य सहयोगी के साथ ऑफिस से घर जा रहे थे। गणपतराव कदम मार्ग पर बाइक से आए दो लोगों ने उन्हें ओवरटेक किया। उन्होंने रास्ता रोक लिया और ड्राइवर साइड से कार की विंडो पर कई बार वार किया। कार अर्णब चला रहे थे। शीशा नहीं टूटा तो उन्होंने लिक्विड से भरा एक बोतल निकाला और उसे कार पर फेंका। वह गालियां भी दे रहे थे। उनका आरोप है कि हमला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है।

    सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हमले की निंदा करते हुए कहा, ‘हम वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी पर हमले की निंदा करते हैं। हम किसी भी पत्रकार पर हमले की निंदा करते हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। जो लोग सहिष्णुता पर प्रवचन देते हैं वे उतने असहिष्णु हो गए हैं। यह अलोकतांत्रिक है।’

    इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ बुधवार को राजस्थान के जयपुर में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में भी उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। जयपुर में श्यामनगर थाने में एक वकील की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है जबकि बजाज नगर थाने में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। दोनों शिकायतकर्ताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ कथित टिप्पणी करने पर पत्रकार की गिरफ्तारी की मांग की।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत
    Next Article सभी कोरोना योद्धाओं को मेरी ओर से सहृदय आभार : हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.