Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»देश भर में गणतंत्र दिवस की धूम, बॉर्डर पर शान से लहराया तिरंगा
    ट्रेंडिंग

    देश भर में गणतंत्र दिवस की धूम, बॉर्डर पर शान से लहराया तिरंगा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 26, 2025Updated:January 26, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राष्ट्रीय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आज पूरे देश ने 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हर तरफ राष्ट्रीय पर्व की धूम है. वाघा बॉर्डर पर, हर साल की तरह इस साल भी, पूरी आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर विभिन्न राज्यों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.

    राष्ट्रीय

    बता दें कि अटारी-वाघा बॉर्डर पर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने तिरंगा फहराया. BSF कमांडेंट हर्ष नंदन जोशी ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. कमांडेंट जोशी ने जवानों को मिठाई खिलाई और उनका मुंह मीठा कराया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी को भी देश की सुरक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, चाहे वह पड़ोसी देश ही क्यों न हो. उन्होंने यह भी कहा कि BSF के जवान उनके परिवार के सदस्य जैसे हैं. वाघा बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस का समारोह हमेशा ही देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत होता है, और इस साल भी यह अपवाद नहीं रहा.

    #WATCH | Attari-Wagah border, Punjab: Officiating DIG Harsh Nandan Joshi says, “I extend my heartfelt greetings and best wishes to all the border personnel, their families, on the occasion of the 76th #RepublicDay🇮🇳…Today is a day of joy and happiness as well as a day to… pic.twitter.com/4rgn6xbmTx

    — ANI (@ANI) January 26, 2025

    वहीं चेन्नई के मरीना बीच पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमें तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी उपस्थित थे. वहीं, कोयंबटूर जिले के कलेक्टर क्रांतिकुमार पाडी ने वी.ओ.सी मैदान में ध्वजारोहण किया. झंडा फहराने के बाद उन्होंने रंग-बिरंगे गुब्बारे और कबूतर आसमान में छोड़े, जिसने समारोह को और भी खास बना दिया. इसके बाद जिलाधिकारी ने पुलिस की सलामी स्वीकार की और शहीदों के परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की. समारोह में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा कलात्मक प्रस्तुतियां दी गईं, जो पूरे कार्यक्रम का आकर्षण रहीं.

    #WATCH | Maharashtra: RSS’ Nagpur Mahanagar sanghchalak Rajesh Loya unfurls the national flag at RSS Headquarters in Nagpur.

    76th #RepublicDay🇮🇳 pic.twitter.com/RzLNEdHYgI

    — ANI (@ANI) January 26, 2025

    इसके साथ ही मुंबई में, मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल 3 के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में डीसीपी जयंत बजबले ने झंडा फहराया. कार्यक्रम में विभिन्न पुलिस स्टेशनों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे. सभी ने मिलकर इस अवसर पर देशभक्ति का उत्सव मनाया और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया. समारोह के दौरान डीसीपी ने पुलिसकर्मियों और नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.

    स्वर्णिम भारत – विरासत और विकास

    इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य विषय “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” है. इस विषय का उद्देश्य देश की प्रगति और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करना है. यह विषय हमें अपनी समृद्ध विरासत को संजोने और भविष्य की ओर अग्रसर होने का संदेश देता है.

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी गणतंत्र दिवस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महल स्थित केंद्रीय कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर संघचालक राजेश लोया ने किया. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली. कार्यक्रम में संघ के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए.

    #WATCH | Maharashtra: Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) chief Mohan Bhagwat unfurls the national flag on the occasion of 76th #RepublicDay🇮🇳, in Bhiwandi, Thane pic.twitter.com/FT3u8YZPCC

    — ANI (@ANI) January 26, 2025

    Also Read : Republic Day 2025 : रांची में गवर्नर और दुमका में CM हेमंत ने किया झंडोत्तोलन

    Also Read : Rashifal, 26 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : कौन हैं ‘भिनसरिया कर राजा’ महावीर नायक, जिन्हें ठेठ नागपुरी गायन में मिला पद्मश्री सम्मान

    Also Read : इन पांच संदेही का सुराग देने वाले को पुलिस देगी इनाम

    Also Read : रांची में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, बदला रहेगा ट्रैफिक

    Also Read : SSP उतरे जमशेदपुर की सड़कों पर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    76th Republic Day 76वां गणतंत्र दिवस Attari-Wagah Border Border Security Force BSF Cultural Programs Flag Hoisting Harsh Nandan Joshi National Event National Festival national security Neighboring Country Patriotism Republic Day Celebration Spirit of Patriotism Sweets for Soldiers Wagah Border Wishes to Citizens अटारी-वाघा बॉर्डर गणतंत्र दिवस समारोह जवानों को मिठाई तिरंगा फहराया देश की सुरक्षा** देशभक्ति देशभक्ति का जज्बा नागरिकों को शुभकामनाएं पड़ोसी देश बीएसएफ राष्ट्रीय उत्सव राष्ट्रीय पर्व वाघा बॉर्डर सांस्कृतिक कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल हर्ष नंदन जोशी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 8वीं-9वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, मैट्रिक-इंटर एग्जाम पर भी संशय
    Next Article यात्रियों के लिये खुशखबरी, कंडक्टर से झिकझिक का झंझट होगा खत्म

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.