Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कोविड-19 के कहर के बीच भारत में राहत भरी खबर, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा ‘कोरोना फ्री’
    देश

    कोविड-19 के कहर के बीच भारत में राहत भरी खबर, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा ‘कोरोना फ्री’

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली | कोरोना वायरस का खौफ भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रिमितों की संख्या बढ़कर 21393 हो गई है। वहीं कोविड-19 से अब तक 681 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के कुल 21393 मामलों में 16454 केस एक्टिव हैं और 4258 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना वायरस के देशभर में बढ़ते मामलों के बीच एक राहतभरी खबर सामने आ रही है।

    दरअसल देश में कुल 32 राज्यों में से अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा तीन ऐसे राज्य हैं जो कि कोरोनावायरस (कोविड-19) मुक्त हो गए हैं। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा राज्य में कोरोना के मामले आए, लेकिन अब एक भी पॉजिटिव केस इस राज्य में नहीं है। कोरोना के मरीज इन राज्यों से ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। वहीं, पांच ऐसे भी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें अभी तक एक भी कोरोना के केस नहीं आए हैं। नागालैंड, सिक्किम, दमन दीव, दादर एंड नागर हवेली और लक्षदीप में कोरोना का कोई भी मामला नहीं आया है।

    गुजरात में किस तेजी से कोरोना अपना पैर पसार रहा है, उसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सिर्फ 5 दिन में यह राज्य देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की लिस्ट में छठे से दूसरे नंबर पर पहुंच गया। 17 अप्रैल को गुजरात छठा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य था लेकिन 22 अप्रैल को गुजरात इन सभी राज्यों से ज्यादा प्रभावित हो गया। गुजरात में मरीजों के ठीक होने की दर मात्र 6.3 फीसदी है। यानी कुल केसों में से 144 लोग ही ठीक हो पाए हैं। जबकि भारत में कुल 20,471 पॉजिटिव केसों में से 3,960 रिकवर हो चुके हैं। यानी रिकवरी रेट 19 फीसदी है। गुजरात में अहमदाबाद की रिकवरी रेट 3.9 फीसदी है। यहां 56 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि सूरत और वडोदरा की रिकवरी रेट 3 और 3.8 ही है।

    मुंबई में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के 431 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5,649 पर पहुंच गया। वहीं 18 लोगों की मौत हुई। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 269 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने बताया, ‘‘ कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होने के बाद 67 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 789 तक पहुंच गई है।’’ राज्य में संक्रमण के 4,591 सक्रिय मामले हैं और अब तक 90,223 नमूनों की जांच हो चुकी है। मुंबई में अब तक 3,683 मामले आए हैं और 161 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमण की अधिकता वाले 465 क्षेत्र हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : लॉकडाउन का खुलेआम हो रहा उल्लंघन, ईंट भट्ठे पर बिना सोशल डिस्टेंसिंग के मजदूर कर रहे काम
    Next Article झारखण्ड में कांग्रेस की महिला विधायक के व्यवहार से परेशान होकर पाँच थाना के थानेदार सहित पुलिसकर्मियों ने एसपी से दूसरे जगह बदली करने की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    क्राइम

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026
    देश

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026
    Latest Posts

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.