Johar Live Desk : बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत कॉन्स्टेबल (GD) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 27 दिसंबर से शुरू हो गए हैं। इस भर्ती में 30 से अधिक खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, शूटिंग, तैराकी, योग और अन्य खेल शामिल हैं।
योग्यता और शर्तें :
- शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए और इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया हो।
- शारीरिक योग्यता :
– पुरुष : न्यूनतम लंबाई 170 सेमी, सीना बिना फुलाए 80 सेमी और फुलाकर 85 सेमी।
– महिला : अधिकतम लंबाई 157 सेमी।
- आयु सीमा : 18 से 23 साल (1 अगस्त 2025 को आधार मानकर)। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट।
- सैलरी : 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह, इसके अलावा केंद्रीय सरकार द्वारा दी जाने वाली अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) होगा।
आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके मांगी गई डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Also Read : विनय सिंह आज से 7 दिन के लिए एसीबी रिमांड पर, शुरू होगी लंबी पूछताछ


