Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»RCB vs SRH : इकाना स्टेडियम में होगा प्लेऑफ से पहले का बड़ा मुकाबला… जानिए पिच और मौसम का हाल
    खेल-सिनेमा

    RCB vs SRH : इकाना स्टेडियम में होगा प्लेऑफ से पहले का बड़ा मुकाबला… जानिए पिच और मौसम का हाल

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RCB
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 का 65वां मुकाबला शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां एक तरफ आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है, वहीं SRH की टीम इस बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. बावजूद इसके, यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है.

    हेड टू हेड : SRH का पलड़ा भारी

    अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है. हालांकि, इकाना स्टेडियम में यह दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी, ऐसे में नया इतिहास रचने का मौका दोनों के पास है.

    जानें मौसम का हाल

    लखनऊ में शुक्रवार की शाम मौसम क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है. तापमान करीब 29°C रहेगा और बारिश की संभावना महज 3% है. हल्की उमस जरूर रहेगी, लेकिन यह मुकाबले में किसी प्रकार की बाधा नहीं डालेगी. खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए यह मौसम एकदम अनुकूल है.

    पिच रिपोर्ट : बल्लेबाजों के लिए मौका

    इकाना स्टेडियम की पिच सामान्यत: संतुलित मानी जाती है, लेकिन हाल के मैचों में यहां रन बरसते नजर आए हैं. पिछला मुकाबला यहीं खेला गया था, जिसमें लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए थे, जिसे हैदराबाद ने लगभग अंतिम ओवर में हासिल कर लिया. ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान संभवतः पहले गेंदबाजी का फैसला करेगा, ताकि लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव को बेहतर तरीके से संभाला जा सके.

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम सेइफर्ट, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एंगिडी, यश दयाल

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : पैट कमिंस (कप्तान), अर्थव ताइडे, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, कामिंडू मेंडिस, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा.

    Also Read : झारखंड में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    cricket match Ekana Stadium Indian Premier League IPL 2025 IPL 2025 highlights IPL Playoffs IPL thriller Lucknow Match 65 RCB Playoffs RCB vs SRH Royal Challengers Bangalore SRH Eliminated Sunrisers Hyderabad T20 Cricket आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 हाइलाइट्स आईपीएल प्लेऑफ आरसीबी प्लेऑफ आरसीबी बनाम एसआरएच इकाना स्टेडियम लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग एसआरएच बाहर क्रिकेट मुकाबला टी20 क्रिकेट मुकाबला 65 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रोमांचक मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
    Next Article कोल्डड्रिंक पिला सहकर्मी के साथ कर दिया कांड… जानें मामला

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.