Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कोल्डड्रिंक पिला सहकर्मी के साथ कर दिया कांड… जानें मामला
    क्राइम

    कोल्डड्रिंक पिला सहकर्मी के साथ कर दिया कांड… जानें मामला

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोल्डड्रिंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना में दो अलग-अलग घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है, जहां होटल में युवतियों के साथ बलात्कार कर, फिर ब्लैकमेलिंग के मामले सामने आया हैं.

    जक्कनपुर में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बलात्कार

    जक्कनपुर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना में एक युवती के साथ उसके सहकर्मी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बलात्कार किया. पीड़िता खगौल स्थित एक कार्यालय में काम करती है. उसने FIR में बताया कि आरोपी, जो पटना सिटी का रहने वाला है, उसे दो महीने पहले मीठापुर के एक होटल में बुलाया था. वहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने इस घटना का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

    परेशान होकर पीड़िता ने बुधवार को जक्कनपुर थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई. जक्कनपुर थानेदार ने मीडिया को बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और गुरुवार को छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

    दीघा के होटल में नशे में धुत मिली किशोरी

    दूसरा मामला दीघा थाना क्षेत्र से है, जहां पुलिस ने गुरुवार को एक होटल से नशे में धुत एक किशोरी को बरामद किया. पुलिस को संदेह है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए जांच चल रही है. किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थी और एक लड़के पर उसे भगाने का आरोप है.

    पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किशोरी होटल में किसके साथ थी, उसे किस प्रकार का नशीला पदार्थ दिया गया और उसके साथ क्या हुआ. दीघा थाने की पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

    Also Read : RCB vs SRH : इकाना स्टेडियम में होगा प्लेऑफ से पहले का बड़ा मुकाबला… जानिए पिच और मौसम का हाल

    Awareness Bihar blackmail cold drink colleague crime Fir girl Hotel intoxicant Jakkanpur Law patna police action Rape sexual assault shameful incident society video blackmail women's safety अपराध एफआईआर कानून कोल्ड ड्रिंक जक्कनपुर जागरूकता नशीला पदार्थ पटना पुलिस कार्रवाई बलात्कार बिहार ब्लैकमेलिंग महिला सुरक्षा युवती यौन अपराध वीडियो ब्लैकमेल शर्मनाक घटना समाज सहकर्मी होटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRCB vs SRH : इकाना स्टेडियम में होगा प्लेऑफ से पहले का बड़ा मुकाबला… जानिए पिच और मौसम का हाल
    Next Article JPSC 11वीं और 13वीं सिविल सेवा परीक्षा: इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.