Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रवि रंजन चौधरी हत्याकांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    रवि रंजन चौधरी हत्याकांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: पुलिस ने रवि रंजन चौधरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस 315 बोर , दो खाली खोखा 315 बोर तथा पिकअप वाहन, 4 मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों में गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुवा गांव निवासी असगर अंसारी का बेटा सोहदाब अंसारी, इस्माइल अंसारी का बेटा औरंगजेब अंसारी उर्फ मिस्टर अंसारी, पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह कला गांव निवासी स्व. लखन पासवान का बेटा रिंकू पासवान, डंडई थाना क्षेत्र के पचौर साव टोला निवासी दशरथ साव का बेटा अरविंद प्रसाद गुप्ता, गढ़वा जिले के रमकंडा गांव निवासी जेठन सिंह खरवार का बेटा मुनेश्वर सिंह उर्फ अनिकेत एवं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर गांव निवासी शंभू सिंह का बेटा विकास सिंह के नाम शामिल हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने गढ़वा थाने में बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर मध्य गांव निवासी मृतक के पिता उपेंद्र चौधरी के द्वारा गढ़वा थाने में आवेदन दिया गया था।

    आवेदन में कहा गया था कि वारदात का शिकार हुआ युवक बाजार समिति कैंपस में 17 फरवरी को अपनी पिकअप वाहन लेकर खड़ा था। 3 बजे के बाद रवि रंजन चौधरी फोन कर बताया था कि वह बुकिंग लेकर चिनिया जा रहा है। इसके वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी पड़ताल की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 19 फरवरी को सूचना मिला की रवि रंजन चौधरी की हत्या अज्ञात अपराधी द्वारा कर दी गई है। इसके लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। इसके बाद अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में गत 26 फरवरी को टीम को गुप्त सूचना मिला कि इस कांड को अंजाम देने वाला 3 अपराध कर्मी एक बाइक पर सवार होकर झालूआ गांव में मस्जिद से आगे एक पेड़ के पास बैठे हुए हैं।

    वह किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने इन्हें चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने इनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया। एक अपराधी बाइक से भागने में सफल रहा। पकड़े गए दोनों अपराधी सोहदाब अंसारी तथा औरंगजेब अंसारी थे। इनके पास से हथियार व गोलियां मिलीं। वहीं फरार अपराधी की महताब अंसारी के रूप में हुई।पुलिस की पूछताछ में इन दोनों अपराधियों ने 17 फरवरी को इन्होंने लूट की योजना बनाकर पिकअप वाहन को किराये पर बुक किया। वह युवक को लेकर चपकली जंगल आए। इसके बाद युवक से वाहन की लूट का प्रयास किया। युवक पिकअप छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। इस लिए इन्होंने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। शव को नाले में फेंक दिया। इस योजना में गिरोह के सक्रिय सदस्य सत्या पासवान भी शामिल था।

    घटना के अंजाम देने के बाद यह लोग पिकअप को लेकर शहर के बाहरी रास्ते से विश्रामपुर मोड़ पर पहुंचे। सत्य पासवान के साले रिंकू पासवान को इसे बेचने के लिए दिया। रिंकू ने पिकअप वाहन को को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी विकास सिंह को 2 लाख रुपये में बेच दिया। टीम के द्वारा गाजीपुर उत्तर प्रदेश के स्थानीय थाना गहमर के सहयोग से लूटा गया पिकअप वाहन बरामद कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त हथियार व गोली अरविंद प्रसाद गुप्ता तथा मुनेश्वर सिंह से खरीदी गई थी। पुलिस ने इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। महताब अंसारी अब तक फरार है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल नियमों के लेकर अधीक्षक हामिद अंसारी का औचक निरीक्षण, प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का दिया आदेश
    Next Article युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.