Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महज एक कंफ्यूजन में नाहक मा’रा गया रवि कुमार, SSP बता गये पूरी कहानी… देखें
    जोहार ब्रेकिंग

    महज एक कंफ्यूजन में नाहक मा’रा गया रवि कुमार, SSP बता गये पूरी कहानी… देखें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 8, 2025Updated:September 8, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रातू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के रातू में बीती शाम हुए हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में गठित SIT ने महज छह घंटों के भीतर हत्याकांड में शामिल छह संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। गिरफ्तार लोगों के नाम कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव, लालमोहन प्रजापति, इमरोज अंसारी, बबलू यादव, श्रीचंद प्रजापति उर्फ चंदु और विजय प्रजापति उर्फ कालू बताये गये। पूरे कांड का मास्टरमाइंड कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव है। इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन देशी पिस्टल, मैगजीन, पांच जिंदा गोलियां, एक बाइक, एक अल्टो कार और छह एंड्रॉयड मोबाइल एवं तीन कीपैड मोबाइल बरामद किये हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महज एक कंफ्यूजन के चलते रवि कुमार की जान चली गयी। रवि कुमार हजारीबाग के केरेडारी का रहने वाला था। अपराधियों का टारगेट था राजबल्लभ गोप उर्फ बलमा, पर उसकी जगह रवि कुमार को जान गंवानी पड़ी। राजबल्लभ गोप को भी गोली लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    पिता की पिटाई का बदला लेना चाहता था राजबल्लभ

    DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव का राजबल्लभ गोप उर्फ बलमा के साथ पुरानी रंजिश थी। एक साल पहले राजबल्लभ ने कुणाल के पिता की सड़क पर पटक कर पिटाई कर दी थी। इसके बाद से कुणाल बदला लेने की फिराक में था। वहीं, किसी शख्स से कुणाल ने दस हजार रुपये उधार के तौर पर लिये थे। जिस शख्स से उसने पैसे उधार लिये थे, उसे राजबल्लभ गोप भड़का रहा था। उसके अलावा भी मोहल्ले के लोगों को भी वह भकड़काता रहता था कि कुणाल पैसे उधार तो ले लेगा, पर वापस नहीं करेगा। यह बात कुणाल की पत्नी के कानों तक भी पहुंची, जिससे वह अपमानित महसूस करने लगा। इसके बाद कुणाल ने राजबल्लभ गोप से बदला लेने की ठान ली। उसे रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया।

    दोस्तों के जरिये किया तीन सुपारी किलर्स से संपर्क

    कुणाल ने अपने साथियों लालमोहन प्रजापति और बबलू यादव की मदद से तीन सुपारी किलर्स से संपर्क किया। ये किलर्स पहले भी रंगदारी और लेवी मांगने के मामले में शामिल रहे चुके हैं। राजबल्लभ को मारने के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ। सारी प्लानिंग तय हो गयी। शूटरों को बताया गया कि राजबल्लभ उर्फ बलमा अधिकतर सफेद शर्ट पहनता है और बुलेट से चलता है।

    कंफ्यूजन में राजबल्लभ के जगह मारा गया रवि कुमार

    बीते 06 सितंबर को सभी आरोपी ठाकुरगांव में मिले और शाम को झखराटांड़ में बलमा की रेकी की। उसी दौरान शूटरों को दूर से राजबल्लभ को दिखाया गया और उसकी पहचान कराई गई। वह इलाके के ही प्रदीप लोहरा उर्फ चरकू के घर पर शराब पीने गया था। अलगे रोज यानी सात सितंबर की शाम राजबल्लभ प्रदीप लोहरा उर्फ चरकू के घर फिर से शराब पीने पहुंचा। वहीं पर रवि कुमार भी बैठकर शराब पी रहा था। इत्तेफाक से उसने भी सफेद शर्ट पहन रखा था और बुलेट से वहां आया था। शाम करीब 6:15 बजे हमलावर भी चरकु के घर पहुंचे और रवि कुमार को राजबल्लभ समझकर ताबड़तोड़ गोली चली दी। इसी दरम्यान बीच-बचाव करने आये राजबल्लभ को भी गोली मार दी गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। रवि कुमार ने स्पॉट पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, लहूलुहान राजबल्लभ उर्फ बलमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनें क्या बता गये DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा…

    रातू हत्याकांड का खुलासा : महज एक कंफ्यूजन में नाहक मारा गया रवि कुमार, SSP बता गये पूरी कहानी… देखें pic.twitter.com/CC8OOZSJqh

    — Johar Live (@joharliveonweb) September 8, 2025

    Also Read : सूर्या हांसदा एनका’उंटर की जांच CBI से कराने की मांग, आदिवासी संगठनों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    Ravi Kumar was killed unnecessarily due to confusion SSP told the whole story... watch SSP बता गये पूरी कहानी... देखें महज एक कंफ्यूजन में नाहक मारा गया रवि कुमार रातू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा में विवाहिता की मौ’त, परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप …
    Next Article रांची में तीन बड़े फ्लाईओवर परियोजनाओं पर मंथन, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जरूरी निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.