Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सूर्या हांसदा एनका’उंटर की जांच CBI से कराने की मांग, आदिवासी संगठनों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    जोहार ब्रेकिंग

    सूर्या हांसदा एनका’उंटर की जांच CBI से कराने की मांग, आदिवासी संगठनों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के विभिन्न आदिवासी संगठनों के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्य पाहन (पुजारी) जगलाल पाहन के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। सभी ने राज्यपाल से आदिवासी नेता सूर्या नारायण हांसदा की संदिग्ध मुठभेड़ में हुई मौत की जांच सीबीआई से कराने समेत पांच मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल के समक्ष रखी गई पांच मांगों में सूर्या हत्याकांड की सीबीआई/न्यायिक जांच कराने, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और फर्जी मुकदमों को वापस लेने, बच्चों की शिक्षा और परिवार के लिए जीविकोपार्जन की व्यवस्था करने तथा परिजनों को पर्याप्त आर्थिक मुआवजा दिलाने जैसी बातें शामिल हैं।

    ज्ञापन सौंपने के बाद मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने कहा कि विगत 10 अगस्त 2025 को गोड्डा पुलिस प्रशासन ने सूर्या हांसदा की हत्या को मुठभेड़ बताकर पेश किया, जबकि यह एक योजनाबद्ध फर्जी मुठभेड़ थी। उन्होंने कहा कि हांसदा लगातार आदिवासियों के हक व अधिकार, भूमि सुरक्षा, शिक्षा और शोषण के खिलाफ आवाज उठाते रहे, जिससे घबराकर उन्हें साजिश के तहत मौत के घाट उतारा गया। उन्होंने बताया कि राज्यपाल से इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गयी है, जिससे कि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

    इस मौके पर ट्राइब फर्स्ट की संयोजक आरती कुजूर ने कहा कि सूर्या हांसदा सच्चे जननायक थे। प्रशासन व माफियाओं की मिलीभगत से उनकी हत्या लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। वहीं केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने इसे मानवाधिकार का गंभीर हनन बताया।

    ज्ञापन सौंपने वालों में जगलाल पाहन, बबलू मुंडा, आरती कुजूर, संदीप उरांव, रवि मुंडा, रितेश उरांव, बिरसा पहान, रंजीत उरांव, सत्यदेव मुंडा, सोनी हेमरोम, मुकेश भगत समेत कई अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

    Also Read : गुवा गोलीकांड के शहीदों से लेंगे प्रेरणा, जल-जंगल-जमीन की करेंगे रक्षा : विधायक

    Demand for a CBI inquiry into the Surya Hansda encounter tribal organizations submitted a memorandum to the Governor आदिवासी संगठनों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन सूर्या हांसदा एनकाउंटर की जांच CBI से कराने की मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुवा गोलीकांड के शहीदों से लेंगे प्रेरणा, जल-जंगल-जमीन की करेंगे रक्षा : विधायक
    Next Article दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर रांची नगर निगम ने तेज की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.