Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अप्रैल से हाटगम्हरिया में राशन संकट! 7 लाख लोग हो सकते हैं प्रभावित… जानें पूरा मामला
    झारखंड

    अप्रैल से हाटगम्हरिया में राशन संकट! 7 लाख लोग हो सकते हैं प्रभावित… जानें पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2025Updated:January 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    West Singhbum : फरवरी तक यदि राशन कार्डधारी और उनके परिवार के सदस्य का आधार सिडिंग (ई-केवाईसी) पूरा नहीं होता है, तो उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा और उनका राशन बंद हो जाएगा. इस मामले में पश्चिमी सिंहभूम जिला राज्य में सबसे पीछे है. अगर फरवरी तक ई-केवाईसी का कार्य पूरा नहीं हुआ, तो अप्रैल से जिले के 7.89 लाख लाभुकों का राशन बंद हो सकता है.

    ई-केवाईसी की स्थिति

    राज्यभर में ई-केवाईसी का औसत 56.96 प्रतिशत है, जबकि पश्चिमी सिंहभूम में अब तक केवल 40.39 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है. जिले में कुल 3 लाख 70 हजार 650 राशन कार्ड हैं, जिनमें 13 लाख 24 हजार 802 नाम दर्ज हैं. इनमें से अब तक 5 लाख 35 हजार 25 लोगों का ई-केवाईसी हो सका है. जिले के 7 लाख 89 हजार 777 लोग ऐसे हैं, जिनका ई-केवाईसी अब तक नहीं हुआ है, और उन्हें राशन कार्ड से हटा दिया जा सकता है.

    सबसे कम ई-केवाईसी हाटगम्हरिया में

    पश्चिमी सिंहभूम जिले में सबसे कम ई-केवाईसी हाटगम्हरिया प्रखंड में हुआ है, जहां सिर्फ 22.53 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है. वहीं, तांतनगर, मझगांव, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, खुंटपानी, बंदगांव, झींकपानी, गुदरी और कुमारडूंगी जैसे प्रखंडों में ई-केवाईसी का कार्य 40 प्रतिशत से भी कम पूरा हुआ है. केवल चक्रधरपुर नगर परिषद और चक्रधरपुर, आनंदपुर तथा मनोहरपुर प्रखंडों में 50 प्रतिशत से अधिक ई-केवाईसी हुआ है.

    जिला आपूर्ति पदाधिकारी की चेतावनी

    पश्चिमी सिंहभूम की जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को पत्र भेजकर ई-केवाईसी कार्य को फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कार्य पूरा नहीं होता है और राशन उपलब्ध नहीं होता, तो संबंधित अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी.

    अब जिले के अधिकारियों पर यह जिम्मेदारी है कि वे इस कार्य को समय पर पूरा करें, ताकि राशन बंद होने से बचा जा सके और लाभुकों को खाद्यान्न की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहे.

    Also Read : झारखंड में आज गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव… जानें Rates

    Also Read : झारखंड के तापमान में होगी बढ़ोतरी, जानें अगले पांच दिनों का हाल

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 31 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Aadhaar link Aadhaar seeding Beneficiaries blocks chaibasa Chakradharpur District Administration District Supply Officer E-KYC e-KYC process February e-KYC food grains food security Hatgamharia jharkhand Majhgaon Novamundi Ration Card ration card update ration cardholders Ration Distribution ration suspension Sunila Khalko Tantnagar West Singhbhum आधार लिंक आधार सिडिंग ई-केवाईसी ई-केवाईसी कार्य खाद्य सुरक्षा खाद्यान्न चक्रधरपुर चाईबासा जिला आपूर्ति पदाधिकारी जिला प्रशासन झारखंड तांतनगर नोवामुंडी पश्चिमी सिंहभूम प्रखंड फरवरी तक ई-केवाईसी मझगांव राशन कार्ड राशन कार्ड अपडेट राशन कार्डधारी राशन बंद राशन वितरण लाभुक सुनीला खलको हाटगम्हरिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव… जानें Rates
    Next Article चतरा से कोडरमा जा रही बस हुई हादसे का शिकार, एक की मौ’त, कई जख्मी

    Related Posts

    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

    October 23, 2026
    Latest Posts

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.