Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»चतरा से कोडरमा जा रही बस हुई हादसे का शिकार, एक की मौ’त, कई जख्मी
    कोडरमा

    चतरा से कोडरमा जा रही बस हुई हादसे का शिकार, एक की मौ’त, कई जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : शुक्रवार की सुबह चतरा से कोडरमा जा रही एक बस हजारीबाग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए. यह दुर्घटना हजारीबाग के बरही ओवरब्रिज के पास हुई.

    बस और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में बस के उपचालक विजय राम की मौके पर ही मौत हो गई. विजय राम झुमरी तिलैया का निवासी था. दुर्घटना में जख्मी हुए सात लोगों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जख्मी व्यक्तियों में आफताब, मोहम्मद जियाउद्दीन, सुधा देवी, सिंघानी देवी, कांति देवी, जुली कुमारी और संजय कुमार (पिकअप वैन का ड्राइवर) शामिल हैं. सभी जख्मी चतरा के निवासी बताए जा रहे हैं.

    दुर्घटना कैसे हुई

    मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बस (JH02Q 7562) सुबह के समय चतरा से कोडरमा जा रही थी. बरही ओवरब्रिज के पास ड्राइवर ने सवारी उतारने के लिए बस को खड़ा किया था. इसी दौरान पटना से सीसा लोड करके रांची जा रही पिकअप वैन (BR01 GM 7954) ने बस को ठोकर मार दी, जिससे बस के उपचालक की मौत हो गई.

    बस

    पुलिस का बयान

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

    Also Read : अप्रैल से हाटगम्हरिया में राशन संकट! 7 लाख लोग हो सकते हैं प्रभावित… जानें पूरा मामला

    Also Read : झारखंड के तापमान में होगी बढ़ोतरी, जानें अगले पांच दिनों का हाल

    Also Read : झारखंड में आज गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव… जानें Rates

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 31 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    accident site Barhi overbridge Bus Accident bus crash cause of accident Chhatra deputy driver death dropping passengers glass load Hazaribagh injured Jhumri Tilaiya Koderma names of injured patna pickup van police investigation ranchi Road Accident road safety sub-divisional hospital Vijay Ram अनुमंडल अस्पताल उपचालक की मौत कोडरमा घटनास्थल घायलों के नाम चतरा जख्मी झुमरी तिलैया दुर्घटना कारण पटना पिकअप वैन पुलिस जांच बरही ओवरब्रिज बस दुर्घटना रांची विजय राम सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा सवारी उतारना सीसा लोड हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअप्रैल से हाटगम्हरिया में राशन संकट! 7 लाख लोग हो सकते हैं प्रभावित… जानें पूरा मामला
    Next Article JDU के पूर्व MLA विश्वनाथ सिंह का निधन, 95 की उम्र में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    गुमला

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.