Ranchi : रांची के वार्ड 13 में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बाद खबर आ रही है कि पवन तिर्की ने यहां सबसे ज्यादा वोट पाकर जीत की ओर बढ़त बना ली है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
प्रशासन की तैयारी और सुरक्षा
मतगणना केंद्र पर प्रशासनिक इंतजाम भी कड़ा रखा गया है। सुरक्षा बल और स्टाफ पूरी तरह से तैनात हैं और सीसीटीवी निगरानी से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आधिकारिक घोषणा के बाद ही किसी भी तरह का जश्न या सभा आयोजित की जाए।
समर्थक उत्साहित, लेकिन संयम बनाए रखा
पवन तिर्की के नाम की खबर सुनते ही उनके समर्थक हल्का जश्न मनाने लगे। कई लोग सोशल मीडिया और अपने दोस्तों के साथ जीत की खबर साझा कर रहे थे। हालांकि, सभी इंतजार कर रहे हैं कि चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा कब होगी।
Also Read : रांची वार्ड-8 से किरण खलखो की शानदार जीत
Also Read : रांची वार्ड 25 : सुषमा राज ने दर्ज की जीत

