Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 8:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : मुख्यमंत्री किचन से गरीब, असहायों को मिल रहा भोजन
    झारखंड

    रांची : मुख्यमंत्री किचन से गरीब, असहायों को मिल रहा भोजन

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • रांची जिले के विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन
    • 06 अप्रैल 2020 को 20394 लोगों को मुख्यमंत्री किचन से उपलब्ध हुआ भोजन
    • जेएसएलपीएस की स्वयं सहायता समूह की दीदीयां कर रही मुख्यमंत्री किचन का संचालन

    रांची। वैश्विक महामारी घोषित नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते रांची जिले में जारी लॉक डाउन के दौरान मुख्यमंत्री किचन से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

    रांची ज़िले के सभी सभी 18 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में चल रहे मुख्यमंत्री किचन के माध्यम से गरीब, असहायों को निशुल्क भरपेट भोजन मिल रहा है।

    उपायुक्त राय महिमापत रे के निर्देशानुसार जिले के सभी 305 पंचायतों में मुख्यमंत्री किचन का संचालन किया जा रहा है। लॉक डाउन के दौरान असहाय, गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों के सामने भोजन की समस्या ना हो इस उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है।

    विभिन्न पंचायतों में संचालित 299 मुख्यमंत्री किचन से गरीबों का पेट भर रहा है। 06 अप्रैल 2020 को इन सभी मुख्यमंत्री किचन के माध्यम से 20394 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

    इन सभी केंद्रों पर भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन किया जा रहा है। जरूरतमंदों के बीच कम से कम 3 फीट की दूरी निर्धारित कर उन्हें भोजन वितरित किया जा रहा है।

    संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारी द्वारा नियमित अंतराल पर इन केन्द्रों द्वारा किए जा रहे भोजन वितरण का निरीक्षण भी किया जा रहा है। अधिकारी भोजन वितरण के साथ भोजन की गुणवत्ता और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन का भी ध्यान रख रहे हैं।

    आपको बताएं कि लॉकडाउन अवधि में उत्पन्न परिस्थितियों से प्रभावित गरीब व असहाय/निर्धन परिवारों तथा बाहर के मजदूरों के सामने भोजन की समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : आमजनों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने जारी किये कई हेल्पलाइन नम्बर
    Next Article प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 3 अप्रैल से महिला जनधन खाताधारी अपने खाते से सरकार द्वारा निर्गत 500 रुपये की राशि का निकासी कर सकेंगे

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026
    खूंटी

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026
    बिहार

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026

    जनगणना से लेकर मुखिया सम्मेलन तक, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दी अफसरों को सख्त हिदायत

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.