Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Jul, 2025 ♦ 1:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ा सियासी पारा, जनता को अपने पक्ष में करने में जुटी पार्टियां, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ा सियासी पारा, जनता को अपने पक्ष में करने में जुटी पार्टियां, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव होने में महज कुछ हीं दिन बचे हैं लेकिन सूबे का सियासी पारा काफी चढ़ चुका है। एक तरफ जहां बीजेपी मिशन 65 प्लस के सहारे दुबारा सत्ता हांसिल करने में जुटी है वहीं, विपक्षी दल भी पूरे रणनीति के साथ अपनी पूरी ताकत लगा रहा है।

    झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों कमर कसकर मैदान में उतर चुकी है। एक तरफ जहां बीजेपी मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के सहारे सूबे की जनता तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने की कोशिश में जुटा है। वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी दल अलग-अलग यात्रा और रैलियों के सहारे जनता को अपने पक्ष में करने में जुटी है।
    बीजेपी के कई बड़े नेताओं का दौरा लगातार जारी है। राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि झारखंड गठन के बाद यहां मजबूत बहुमत की सरकार न होने के कारण विकास कार्य करना सहज नहीं था।

    उन्होंने कहा कि चाहे हमारी भी सरकार रही हो। झारखंड यूएनडीपी रिपोर्ट में तेजी से गरीबी उन्मूलन करने वाले राज्य में तेजी से ऊपर आया है। विपक्षियों, खास कर जेएमएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इस राज्य को बेचने का काम जेएमएम ने किया जो कि इतिहास में दर्ज है। परिवारवाद का भी जिक्र करते हुए कहा कुछ राजनीतिक दल अपना जागीर समझ लिए हैं। इस बार फिर बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है इसका भी दावा किया।

    वहीं, सांसद जयंत सिन्हा ने कहा है कि अर्थ व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हमलोगों ने जो ठोस कदम उठाए हैं उससे जल्दी ही एक बार फिर 7 से 8 फीसदी विकास दर देखने को मिलेगा।
    वहीं, विपक्षी दलों ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब झारखंड की जनता इनके जुमलों में नहीं आने वाली क्योंकि इनके 5 वर्षों के झूठे वादों को जनता ने देख और समझ लिया है फिर से मुख्यमंत्री उसी झूठी दावा के सहारे जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन विपक्षी दल एकजुट होकर उनके मंसूबे पर पानी फिरने को तैयार हैं। चाहे जेएमएम कि बदलाव यात्रा हो या महारैली हो या कांग्रेस की जन आक्रोश रैली तमाम विपक्षी दल रणनीति के तहत बीजेपी को इस बार धूल चटाएगी। मिशन 65 के सपने धरे के धरे रह जाएंगे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड : एक ऐसी पहाड़ी, जहां पत्थर फेंकने से पता चलता है पेट में लड़का है या लड़की, जानें क्या है सच
    Next Article आज 16 अक्टूबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर श्रावणी मेला 2025 में लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र

    July 13, 2025
    झारखंड

    सावन का तीसरा दिन: देवघर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    July 13, 2025
    झारखंड

    24 दिन बाद झाड़ियों में फंसा मिला DPS शिक्षक माइकल घोष की बॉ’डी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 13, 2025
    Latest Posts

    नवादा से पटना लौटते वक्त ACS सिद्धार्थ ने बनाई लिट्टी-चाय

    July 13, 2025

    देवघर श्रावणी मेला 2025 में लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र

    July 13, 2025

    राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद उज्जवल निकम की पहली प्रतिक्रिया, देखें VIDEO

    July 13, 2025

    अमरनाथ यात्रा के दौरान तीन बसों की टक्कर, 10 से अधिक लोग घायल

    July 13, 2025

    बिहार में सरकारी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू, यात्रा होगी और सुविधाजनक

    July 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.