Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची नगर निगम का एक्शन मोड, गिफ्ट डीड जमीन पर अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज
    झारखंड

    रांची नगर निगम का एक्शन मोड, गिफ्ट डीड जमीन पर अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची नगर निगम ने साफ कर दिया है कि गिफ्ट डीड के तहत मिली जमीन पर अब किसी तरह की ढिलाई नहीं होगी। निगम ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए कहा है कि इस जमीन पर न तो दुकान चल सकती है और न ही कोई व्यावसायिक गतिविधि होगी। यह जमीन सिर्फ सार्वजनिक उपयोग के लिए है।

    शहर में कई जगहों पर चली कार्रवाई

    पिछले कुछ दिनों में निगम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर कई अवैध कब्जे हटाए हैं। 10 अप्रैल को कर्बला चौक स्थित खलील रेजिडेंसी में गिफ्ट डीड की जमीन पर बने 5 दुकानों को हटाया गया। 11 अप्रैल को लालपुर और सर्कुलर रोड इलाके में भी कार्रवाई हुई। इंडसइंड बैंक के पास बने अवैध दुकान, दृष्टि आईएएस के सामने गुमटी, पारिजात भवन और हरिओम टावर के सामने बने ढांचे को हटाया गया।

    पहले भी चल चुका है अभियान

    इससे पहले 20 मार्च को अशोक नगर से अरगोड़ा रोड के साईं आर्केड बिल्डिंग में गिफ्ट डीड जमीन पर हो रहे निर्माण को जेसीबी से हटाया गया था। वहीं, अगस्त 2025 में हिनू मेन रोड पर बने “श्री प्रसाद किचन हाउस” नाम के दुकान को भी हटाया गया था।

    नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर किसी बिल्डर, भवन मालिक या भू-स्वामी की सहमति से गिफ्ट डीड जमीन पर अतिक्रमण पाया गया, तो उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। यानी आगे उन्हें किसी भी तरह की अनुमति या सुविधा नहीं मिलेगी।

    निगम की अपील, खुद हटाएं अतिक्रमण

    रांची नगर निगम ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज जांच लें और अगर कहीं गिफ्ट डीड जमीन पर कब्जा है, तो उसे खुद हटा लें। नहीं तो निगम कार्रवाई करेगा।

    Also Read : पसई में लाश, जुए की आग और सिस्टम की चुप्पी! हजारीबाग में सुलगता गुस्सा सड़क पर फूटा

    anti encroachment drive Ranchi Breaking News India builders blacklisting India Circular Road Ranchi gift deed land encroachment illegal shops removed JCB demolition action Karbala Chowk action Lalpur encroachment removal Latest news municipal commissioner order public land encroachment Ranchi encroachment news Ranchi Municipal Corporation action urban development Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपसई में लाश, जुए की आग और सिस्टम की चुप्पी! हजारीबाग में सुलगता गुस्सा सड़क पर फूटा
    Next Article सरहुल मनाकर लौट रही नाबालिग से दरिंदगी, जंगल से 3 आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.