Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांचीः लखीमपुर खीरी की घटना पर बोले सीएम हेमंत, देश भगवान भरोसे
    झारखंड

    रांचीः लखीमपुर खीरी की घटना पर बोले सीएम हेमंत, देश भगवान भरोसे

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को 8 लोगों की मौत के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिसकी तपिश झारखंड में भी महसूस की जा रही है. मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने मीडिया से कहा कि देश भगवान भरोसे चल रहा है. इधर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने की आलोचना की है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लखीमपुर खीरी की घटना पर केंद्र सरकार को भी आड़े हाथ लिया. झारखंड मंत्रालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की. मुख्यमंत्री ने किसानों पर ज्यादती किए जाने का आरोप लगाया. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल के मंत्री और यूपी के विधायक किसानों के आंदोलन को जबरन कुचलने पर आमादा हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं को किसानों के खिलाफ उकसाया जा रहा है.हमें लगता है कि यह भारतीय राजनीति का क्रूर चेहरा है.

    हम घटना की निंदा करते हैंः हेमंत

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लखीमपुर खीरी की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है इस घटना से साफ हो गया है देश भगवान भरोसे चल रहा है और जनता की अदालत ही इसकी सजा आनेवाले समय में देगी. उन्होंने कहा कि इस घटना में मारे गए किसानों के प्रति हमारी और हमारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को पूरी संवेदना है जिसके लिए राज्यभर में कैंडल मार्च निकाला जा रहा है साथ ही हम पूरी घटना की निंदा भी करते हैं.

    क्या है लखीमपुर खीरी की घटना

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को भड़की हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई. आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की कार की टक्कर से प्रदर्शन कर रहे 4 किसानों की मौत हो गई. इसके बाद भड़की हिंसा में चार लोग और मारे गए.

    दरअसल रविवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर खीरी के दौरे पर जाने वाले थे उन्हें रिसीव करने के लिए गाड़ियां जा रहीं थीं.इसी दौरान यह घटना हुई. यह गाड़ियां केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की बताई जा रहीं हैं. रास्ते में किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इससे झड़प हो गई बाद में यह झड़प हिंसा में बदल गई. हिंसा में बीजेपी नेता के ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई.कुल मिलाकर इस हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में रमन कश्यप, दलजीत सिंह ,गुरविंदर सिंह ,लवप्रीत सिंह, छत्र सिंह, शुभम मिश्रा, हरिओम मिश्र और श्याम सुंदर का नाम शामिल हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज में जैप-9 कैंपस में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article राजस्थान Vs मुंबई:एकतरफा जीत के साथ मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार; टॉप-4 की रेस से बाहर हुई RR

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.