Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»5-6 महीने का ब्रेक ले रहे हैं रणबीर कपूर, जानें ब्रह्मास्त्र 2 व वॉर 2 को लेकर क्या दी अपडेट
    ट्रेंडिंग

    5-6 महीने का ब्रेक ले रहे हैं रणबीर कपूर, जानें ब्रह्मास्त्र 2 व वॉर 2 को लेकर क्या दी अपडेट

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में हैं. उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट भी है और उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करेगी. इस बीच रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया है  जिससे उनके फैन्स उदास हैं. लेकिन उनके फैसले की वजह जानकर काफी खुश भी हैं फैन्स रणबीर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

    आखिर क्यों ब्रेक ले रहे रणबीर

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में रणबीर कपूर ने फैन्स के साथ जूम पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो जल्दी ही 6 महीने का ब्रेक लेंगे और इस दौरान वो बेटी राहा के साथ वक्त बिताएंगे. रणबीर ने ये भी बताया कि आलिया भट्ट इस वक्त जिगरा की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी तो ऐसे में वही राहा के साथ घर पर वक्त बिताएंगे. रणबीर ने ये भी साफ कर दिया है कि एनिमल के बाद उन्होंने किसी भी फिल्म पर मुहर नहीं लगाई है.

    मेरे लिए सबसे अच्छा वक्त होगा

    रणबीर कपूर ने कहा कि वो 5-6 महीने तक घर पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि जब राहा का जन्म हुआ था तब वो एनिमल की शूटिंग में व्यस्त थे और उस वक्त उसे टाइम नहीं दे पाए. रणबीर ने ये भी बताया कि वो पेटरनिटी लीव लेना चाहते थे और अब सही वक्त है क्योंकि अब राहा एक्सप्रेसिव हो गई है. रणबीर कहते हैं राहा अब घुटनों के बल चलने लगी है वो बहुत प्यार दे रही है और पा और मां जैसे शब्द बोलने की कोशिश कर रही है. ये उसके पास रहने के लिए सबसे अच्छा वक्त है और मेरे लिए ये हमेशा खूबसूरत रहेगा.

    ब्रह्मास्त्र 2 पर कही यह बात

    रणबीर ने बताया कि आलिया, वसन बाला की फिल्म जिगरा की शूटिंग में बिजी रहेगी तो राहा का पूरा टाइम सिर्फ मेरा होगा. रणबीर ने ये भी कहा कि राहा के पहले बर्थडे पर वो जल्दी ही उसके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी देंगे. इस दौरान रणबीर ने ब्रह्मास्त्र 2 पर भी बात की और कहा, पिछले ही हफ्ते अयान ने मुझे फिल्म सुनाई है, जो पहले पार्ट से भी 10 गुना बढ़ी है. फिल्म का आइडिया, उसके किरदार फिलहाल वो वॉर 2 पर काम कर रहा है और जैसे ही वो चौर 2 का शूट खत्म करेगा तो शायद अगले साल के आखिर या फिर 2025 की शुरुआत में हम इस पर काम शुरू करेंगे.

    Alia Bhatt Bollywood Actor Ranbir Kapoor Bollywood Updates Brahmastra 2 Johar Live Ranbir Kapoor Ranbir Kapoor's daughter Raha War 2 आलिया भट्ट जोहार लाइव बॉलीवुड अपडेट बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र 2 रणबीर कपूर रणबीर कपूर की बेटी राहा वॉर 2
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘मेरा भोला है भंडारी’ फेम भजन सिंगर हंसराज रघुवंशी ने रचाई शादी
    Next Article विजयादशमी पर था ड्राई डे, सरकारी दुकान से उड़ा ली 24 लाख की शराब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026
    Latest Posts

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.