Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ : झारखंड इस्पात प्लांट को ईडी ने किया सील
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ : झारखंड इस्पात प्लांट को ईडी ने किया सील

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रामगढ़ :  राज्य के प्रसिद्ध उद्योगपति रामचंद्र रूंगटा के प्लांट को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने सील कर दिया। राज्य के बड़े औद्योगिक उपक्रम में शामिल आयरन ओर फैक्ट्री झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड को प्रवर्तन निदेशालय ने अपने अधीन में ले लिया है। साथ ही रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला में स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड को अटैच करते हुए फैक्ट्री गेट के बाहर बोर्ड लगा दिया है। अब यह फैक्ट्री प्रवर्तन निदेशालय की देखरेख में चलेगी। झारखंड के एक बड़े उद्योग पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से व्यवसायियों और उद्योगपतियों में खलबली मच गई है।प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी पर 2014 में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई जांच के बाद फैक्ट्री प्रबंधन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधक आरसी रुंगटा को जेल भी जाना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय की देखरेख में झारखंड इस्पात फैक्ट्री चलेगी। बताया गया कि प्रवर्तन निदेशालय ने फैक्ट्री की मशीन को पहले ही अटैच कर लिया था। अब 19 अगस्त को फैक्ट्री की 25.54 एकड़ जमीन को भी अटैच कर दिया गया। इस प्रकार पूरी फैक्ट्री प्रवर्तन निदेशालय के अधीन हो गई। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसंधान अधिकारी एवं अन्य अधिकारी सोमवार को पहुंचकर यह कार्रवाई की। रामगढ़ थाना पुलिस सुरक्षा के ख्याल से वहां मौजूद थी। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय रांची की टीम ने की। बताया कि मनमोहन सिंह सरकार के समय कोल ब्लॉक आवंटन में गड़बड़ी की गई थी। जिसके बाद आरसी रूंगटा को एक कोल ब्लॉक मिला था। वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने इसकी सीबीआई जांच कराई। सीबीआई ने पूरे मामले की छानबीन कर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधक आरसी रूंगटा को 3 साल की सजा सुनाई गई थी। 

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री आलिया ने कहा, मैं फिल्म भट्ट फिल्म सड़क 2 को खान मानती हूं
    Next Article ईडी ने किया मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.