राजेश ठाकुर का प्रदेश अध्यक्ष बने रहना कांग्रेस के लिए घातक- आलोक दुबे

रांची : कांग्रेस पार्टी के निलंबित नेता आलोक दुबे ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि राजेश ठाकुर का प्रदेश अध्यक्ष बने रहना पार्टी के लिए घातक साबित हो रहा है।

कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो का जिक्र करते हुये आलोक ने पूछा कि कांग्रेस पार्टी ने जो मेनिफेस्टो में वादे किए थे उसपर कितना अमल हुआ? बेरोजगारी भत्ता, किसान ऋण माफी, नियोजन का क्या हुआ? आलोक दुबे ने कांग्रेस के निलंबित विधायकों का निलंबन वापसी पर भी अपनी बात रखी। साथ ही यह भी कह दिया कि कांग्रेस वर्तमान सरकार में पिछलग्गू की तरह काम कर रही है।