Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»आज से आम लोगों के लिए खुला राजभवन उद्यान, 400 किस्म के लगे गुलाब के फूलों संग इठलाए लोग
    झारखंड

    आज से आम लोगों के लिए खुला राजभवन उद्यान, 400 किस्म के लगे गुलाब के फूलों संग इठलाए लोग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजभवन का उद्यान आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है.  पहले दिन ही सैकड़ों सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी. करीब तीन हजार से ज्यादा लोगों ने राजभवन उद्यान का दीदार किया. लोगों ने राजभवन का उद्यान घूमा और फूलों की सुंदरता का आनंद उठाया. राजभवन में प्रवेश करने से पहले सुरक्षा की दृष्टिकोण सभी की जांच की गई. बिना पहचान पत्र के किसी को भी राजभवन के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया. बता दें कि इस बार करीब 400 किस्म के गुलाब उद्यान में लगे हैं. वहीं 17 हजार से ज्यादा पौधे राजभवन के उद्यान में लगे हुए हैं.

    एमआईजी 21 विमान सैलानियों को कर रहा आकर्षित

    राजभवन घूमने आए आम लोगों ने कहा कि इस बार राजभवन उद्यान और भी ज्यादा खूबसूरत दिख रहा है. इस बार एमआईजी 21 विमान को राजभवन के उद्यान में प्रदर्शित किया गया है. इसके अलावा राजभवन उद्यान में लगा चरखा हमारी पुरानी संस्कृति की याद दिलाता है. वहीं आजादी के समय युद्ध में उपयोग हुए तोप भी राजभवन उद्यान घूमने आए आम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा.

    राजभवन में सालोंभर लगे रहते हैं गुलाब

    राजभवन में गुलाब की विभिन्न प्रजातियां और दूसरे किस्म के फूलों की देखभाल करने वाले माली ने बताया कि राजभवन में गुलाब सालों भर लगते हैं. इसके लिए निरंतर गुलाब के पौधों की देखभाल करनी पड़ती है. वहीं कई ऐसे फूल-पत्तियां हैं जो सीजनल होते हैं. उन फूलों के पौधों को फरवरी के महीने में लगाया जाता है, ताकि घूमने आने वाले आम लोग प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकें. उन्होंने बताया कि करीब छह दिन राजभवन में स्कूली बच्चे भी आएंगे. बच्चों को पौधों की खासियत बतायी जाती है और वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण के लिए जागरूक किया जाता है.

    इसे भी पढ़ें: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में पेश किया UCC बिल, लिव इन रिलेशनशिप भी कानून के दायरे में

     

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में पेश किया UCC बिल, लिव इन रिलेशनशिप भी कानून के दायरे में
    Next Article पेपर लीक के खिलाफ बिल लोकसभा में पास, 10 साल की जेल सहित एक करोड़ जुर्माना का प्रावधान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.