Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में 28 मई तक बारिश और वज्रपात के आसार
    झारखंड

    रांची में 28 मई तक बारिश और वज्रपात के आसार

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2022Updated:May 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. राजधानी रांची समेत पलामू और जमशेदपुर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं. मौसम विज्ञान केन्द्र ने झारखंड में 28 मई तक बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. वहीं 26 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग और दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ-साथ वज्रपात के आसार हैं.

    मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले तथा दक्षिण-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है. 27 और 28 मई को राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है. दरअसल, झारखंड में बदलते मौसम के मिज़ाज के पीछे का कारण यूपी के रास्ते झारखंड में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है. 28 मई तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की उम्मीद है. इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और ठनका भी गिर सकता है. हवा भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

    बढ़ती गर्मी से लोगों को मिल रही है राहत
    हालांकि मौसम में लगातार बदलाव की वजह से रांची और इसके आसपास के इलाकों में तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही साथ लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भी राहत मिल रही है. गन्ने की शरबत पीते हुए आनन्द बताते हैं कि पिछले दो दिनों में रांची और इसके आसपास के इलाके में हुई भारी बारिश की वजह से लू से आराम है.

    Weather
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावन से पहले देवघर में हवाई सेवाएं होंगी प्रारंभ, चेयरमैन ने किया निरीक्षण
    Next Article एशिया कप 2022 : भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से दी शिकस्त, पाकिस्तान बाहर

    Related Posts

    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.