Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»नई समय सारिणी बना रहा है रेलवे, अब कम स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें
    देश

    नई समय सारिणी बना रहा है रेलवे, अब कम स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में रेलवे का संचालन उस तरीके से नहीं हो रहा है जिसके लिए इसे महामारी से पहले जाना जाता था। इसी बीच रेलवे ट्रेनों के संचालन के लिए एक नई योजना बना रहा है। रेलवे सभी ट्रेनों के लिए जीरो-बेस्ड (शून्य आधारित) टाइमटेबल (समय सारिणी) बना रहा है। इसका मतलब है कि सभी ट्रेनों का शेड्यूल और उनकी फ्रीक्वेंसी एक बार में तैयार की जाएगी।

    सूत्रों ने बताया कि रेलवे की योजना है कि वह अपनी सभी मेल, एक्सप्रेस और कुछ अन्य ट्रेनों के हॉल्ट (गंतव्य पर पहुंचने से पहले बीच में रुकने वाले स्टेशन) को कम करना चाहता है, जिससे कि गंतव्य तक पहुंचने में ट्रेनों की यात्रा समय को कम किया जा सके। इस हफ्ते की शुरुआत में, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के कारण फैसले पर अमल करने में देरी हुई है, लेकिन इसे लागू किया जाएगा।
    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि कुछ मामलों में एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के स्टॉपेज बाद में तय किए जाएंगे। इससे पहले अधिकारी इस बात का आकलन करेंगे कि जिन स्टेशनों को हॉल्ट से हटाने की योजना है उनसे कितने यात्री चढ़ते और उतरते हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘हफ्ते में एक या दो बार चलने वाली कुछ ट्रेनों को रोकना आसान होगा। अतीत में कई हॉल्ट्स को राजनीतिक विचार-विमर्श के बाद मंजूरी मिली है।’

    रेलवे का मानना है कि ट्रेनों को अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले अगर इन हॉल्ट्स को कम कर दिया जाता है तो ट्रेन यात्रा का समय कम हो जाएगा। ऐसे में वे लंबी दूरी तक नॉन-स्टॉप दौड़ पाएंगी। रेलवे बोर्ड प्रमुख ने कहा था कि निजी कंपनियों द्वारा संचालित की जाने वाली 151 ट्रेनें भी जीरो-बेस्ड समय सारिणी ट्रेनों का हिस्सा होंगी।

    इसी बीच रेलवे के कुछ अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्रालय को निजी ऑपरेटरों के लिए समय सारिणी तय करते हुए ध्यान रखना होगा। एक अधिकारी ने कहा, ‘यह एयर इंडिया की तरह नहीं होना चाहिए कि हम निजी कंपनियों को उनके सबसे पसंदीदा समय पर ट्रेन चलाने की अनुमति दे दें।’

    Latest news National news Online news Railway
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 05 जुलाई का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article लॉकडाउन के दौरान 65% बच्चे डिवाइस के आदी हो गए : सर्वे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.