Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लॉकडाउन के दौरान 65% बच्चे डिवाइस के आदी हो गए : सर्वे
    जोहार ब्रेकिंग

    लॉकडाउन के दौरान 65% बच्चे डिवाइस के आदी हो गए : सर्वे

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जयपुर। हाल के महीनों में लगभग 65 प्रतिशत बच्चों को डिवाइस (मोबाइल, कंप्यूटर आदि) की ऐसी लत लग गई है कि वे इससे आधा घंटे के लिए भी दूर नहीं रह पा रहे हैं। डिवाइस को छोड़ने के लिए कहने पर बच्चे गुस्सा हो रहे हैं, रोना शुरू कर देते हैं और वे माता-पिता की बात नहीं सुन रहे हैं। डिवाइस न मिलने पर बच्चों का व्यवहार चिड़चिड़ा हो रहा है।

    जयपुर के जे. के. लोन अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बाल स्वास्थ्य पर कोविड-19 लॉकडाउन के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए किए गए एक सर्वेक्षण में ये तथ्य सामने आए हैं। इस सर्वे में 203 बच्चों पर अध्ययन किया गया।

    सर्वेक्षण में कहा गया है कि कुल 65.2 प्रतिशत छात्रों ने शारीरिक समस्याओं के बारे में बताया है, 23.40 प्रतिशत का वजन बढ़ गया, 26.90 प्रतिशत ने सिरदर्द/चिड़चिड़ापन का सामना किया है और 22.40 प्रतिशत छात्रों ने आंखों में दर्द और खुजली के बारे में जानकारी दी है।

    सर्वे में यह सामने आया है कि लॉकडाउन के दिनों में हाई स्क्रीन एक्सपोजर वाले 70.70 प्रतिशत छात्रों को व्यवहार संबंधी समस्याएं आई हैं। इसके अलावा 23.90 प्रतिशत ने अपनी दैनिक दिनचर्या को ही छोड़ दिया है, 20.90 प्रतिशत लापरवाह हो गए, 36.80 प्रतिशत जिद्दी हो गए और 17.40 प्रतिशत ने ध्यान कम लगने के बारे में बताया।

    अध्ययन की परिकल्पना बाल रोग विभाग के चिकित्सा अधीक्षक और वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अशोक गुप्ता ने की। उनके निर्देशन में डॉ. रमेश चौधरी, डॉ. धनराज बागड़ी, डॉ. कमलेश अग्रवाल, डॉ. विवेक अठवानी और डॉ. अनिल शर्मा द्वारा यह अध्ययन किया गया।

    कोविड-19 महामारी के कारण प्रचलित लॉकडाउन के मद्देनजर, अध्ययन के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्मों और सोशल मीडिया पर डेटा एकत्र किया गया और डेटा एकत्र करने के लिए नवीनतम और मानक प्रश्नावली का उपयोग किया गया।

    सहमति प्राप्त करने के बाद, अभिभावकों को प्रश्नावली भेजी गई।

    राजस्थान के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, गंगानगर, भीलवाड़ा, सीकर, चुरू, अलवर, हनुमानगढ़, नागौर, भरतपुर में लगभग 55 प्रतिशत लड़कों और 45 प्रतिशत लड़कियों से संबंधित और साथ ही राजस्थान के बाहर के शहरों जैसे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, कोलकाता, मुंबई, आगरा, लखनऊ, चंडीगढ़ से जानकारी जुटाई गई है।

    सर्वेक्षण में कहा गया है कि बच्चे घर पर उपलब्ध मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें मोबाइल सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण है।

    अधिकांश स्कूल औसतन प्रतिदिन एक से आठ घंटे (मतलब तीन घंटे) ऑनलाइन कक्षाओं में बच्चों को व्यस्त रखते हैं।

    यह निष्कर्ष निकाला गया है कि लॉकडाउन के बाद लगभग सभी बच्चों द्वारा स्क्रीन पर बिताए गए समय में काफी वृद्धि दर्ज हुई है, जिससे उनकी शारीरिक गतिविधि कम हो गई है।

    इनमें से लगभग 50 प्रतिशत बच्चों को 20 से 60 मिनट के लिए बिस्तर पर जाने के बाद सोने में कठिनाई होती है और 17 प्रतिशत बच्चे रात में अपनी नींद के बीच में उठते हैं और वापस सोने के लिए 20 से 30 मिनट का समय लेते हैं।

    इसकी वजह से बच्चों को दिन में नींद आना, दिन में थकान, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन, वजन बढ़ना, शरीर और पीठ में दर्द का सामना करना पड़ा और उनकी शौचालय जाने की आदतें भी बदल गईं।

    लगभग दो-तिहाई बच्चों में व्यवहार परिवर्तन की शिकायतें भी दर्ज की गईं। लगभग छह से सात प्रतिशत बच्चों में सोते समय डर लगने की शिकायत हुई और उनका जिद्दीपन बढ़कर 32 प्रतिशत हो गया। बच्चों में अनियंत्रित क्रोध और नखरे दिखाने की घटनाओं में भी 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    ऑनलाइन कक्षाओं की मांग को पूरा करने के लिए लगभग 38 प्रतिशत परिवारों को एक नया उपकरण खरीदना पड़ा, जिससे उन पर कुछ वित्तीय बोझ भी पड़ा।

    समग्र अध्ययन में निष्कर्ष निकाला गया कि कोविड-19 और लॉकडाउन का बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर बड़ा नकारात्मक प्रभाव पड़ा। इसके साथ ही उन्हें बेहतर नींद नहीं मिली और उन्हें मानसिक विकार का सामना पड़ा है।

    65 percent children breaking news in hindi coronavirus device addicted hindi news jaipur news jaipur news in hindi jaipur news khas khabar lockdown news in hindi real time jaipur city news real time news survey unlock 02
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनई समय सारिणी बना रहा है रेलवे, अब कम स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें
    Next Article प्रवासियों का दर्द : गांव आने के लिए छोड़ दिया परदेस का सब कुछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.