Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में रेल यात्रियों को मिली नई सुविधा… जानें क्या
    झारखंड

    पलामू में रेल यात्रियों को मिली नई सुविधा… जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पलामू–रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव को लेकर रेलवे की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सुविधा 23 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पलामू के सांसद विष्णु दयाल कल रात 10 बजे मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में गरीब रथ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

    सांसद ने जनता से की कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

    सांसद विष्णु दयाल राम ने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने विशेष रूप से मोहम्मदगंज, हैदरनगर, उटारी रोड और कांडी प्रखंड की जनता से इसमें सहभागिता की अपील की है।

    यात्रियों के लिए जीवनरेखा है गरीब रथ

    सांसद ने कहा कि रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लाखों यात्रियों के लिए जीवनरेखा की तरह है। इस ट्रेन से प्रतिदिन छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, मरीज और आम यात्री दिल्ली सहित अन्य महानगरों की यात्रा करते हैं। उन्होंने बताया कि मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पलामू संसदीय क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव से न केवल मोहम्मदगंज, बल्कि हैदरनगर, उटारी रोड और कांडी प्रखंड के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा बिहार सीमा से सटे कई गांवों के यात्रियों के लिए भी सफर पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

    क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार

    स्थानीय लोगों का मानना है कि इस ठहराव से क्षेत्रीय आवागमन आसान होगा और शिक्षा, रोजगार, व्यापार व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़े शहरों से जुड़ाव और मजबूत होगा।

    Also Read : लंदन में झारखंडी संस्कृति की छटा, सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी का गर्मजोशी से स्वागत

    Bihar Border flag off Garib Rath Express Jharkhand news Mohammadganj Station MP Vishnu Dayal Ram palamu Palamu News rail facilities Railway News Railway Updates Ranchi-New Delhi train relief for passengers Train Stop train stoppage गरीब रथ एक्सप्रेस झारखंड समाचार ट्रेन स्टॉपेज पलामू पलामू समाचार बिहार सीमा मोहम्मदगंज स्टेशन यात्रियों के लिए राहत रांची नई दिल्ली ट्रेन रेल ठहराव रेल सुविधा रेलवे अपडेट रेलवे समाचार सांसद विष्णु दयाल राम हरी झंडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलंदन में झारखंडी संस्कृति की छटा, सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी का गर्मजोशी से स्वागत
    Next Article इंडिगो ने डीजीसीए को किया आश्वस्त, 10 फरवरी के बाद रद्द नहीं होंगी उड़ानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.