Palamu : पलामू में जीएसटी की टीम ने संभावित टैक्स चोरी के एक बड़े मामले में लगातार दूसरे दिन भी छापेमारी जारी रखी। अधिकारियों को अंदेशा है कि करीब 200 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। इसी आधार पर जीएसटी की अलग अलग टीमों ने जिले के एक कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी है।
कारोबारी के ठिकानों पर 24 घंटे से रेड जारी
सूत्रों के मुताबिक, प्रमोद अग्रवाल नाम के एक कारोबारी के घर और कारोबार से जुड़े ठिकानों पर मंगलवार को रेड शुरू हुई थी। छापेमारी का सिलसिला 24 घंटे से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी जारी है। अधिकारी हर दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
दस्तावेज और डिजिटल डाटा बरामद
रेड के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डायरी, डिजिटल गैजेट्स और खातों से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में टैक्स चोरी के कई सबूत मिलने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, कारोबारी की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में इस घोटाले से जुड़े और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
Also Read : इंडी गठबंधन की सरकार मजबूत, हेमंत सोरेन किसी दबाव में नहीं झुकेंगे : मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
Also Read : हाईकोर्ट में JSSC CGL पेपर लीक याचिका खारिज, रिजल्ट जारी करने का आदेश


