देवघर : बिहार के एक्जिक्युटिव इंजीनियर के देवघर आवास पर छापेमारी

देवघर। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के राजगीर में तैनात कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के देवघर में ऑफिसर कॉलोनी स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध कमाई की जानकारी अधिकारियों को मिली है। शुक्रवार को पटना विजिलेंस के अधिकारियों की टीम द्वारा की जा रही छापेमारी के दाैरान उनके घर से पटना और लखीसराय में आठ प्लॉट, दो मकान और 25 बैंक खातों की जानकारी मिली है।