Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर: गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 6 पुलिसकर्मी जख्मी और वाहन क्षतिग्रस्त
    बिहार

    मुजफ्फरपुर: गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 6 पुलिसकर्मी जख्मी और वाहन क्षतिग्रस्त

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरपुर : सिउरी गोपिनाथपुर गांव में देर शाम गांजा धंधेबाज़ को पकड़ने गई पुलिस पर उपद्रवियों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। पकड़े गए आरोपी धंधेबाज़ को भी छुड़ाकर फरार हो गए। उपद्रवियों में जमकर पथराव कर दिया। इससे पुलिस टीम को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना में छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे ALTF प्रभारी SI राकेश कुमार शर्मा, अजीजपुर नाका प्रभारी नवल किशोर मालाकार व 3 गृहरक्षक आंशिक रूप से जख्मी हो गए। पुलिस वाहन का शीशा भी चकनाचूर हो गया। पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने डंडे भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ कर भगाया। मौके से तीन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपी फरार हो गए। जख्मी पुलिसकर्मियों के CHC में इलाज कराया गया।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनिल और नवल ने गांजा स्टॉक कर रखा है। इसे सप्लाई करने वाले थे। इसी सूचना के आलोक में पुलिस टीम वहां छापेमारी करने गयी। छापेमारी के क्रम में अनिल को 7 पुड़िया गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नवल सहनी उर्फ लंगड़ा के घर पर छापेमारी की। वहां से करीब 2 किलो गांजा के साथ नवल को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन नवल के पकड़े जाने की खबर मिलते हीं परिजन व आसपास के लोग उग्र होते हुए छुड़ाने के लिए ईंट पत्थर से पुलिस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिस को पीछे हटने पड़ा। इसी दौरान पकड़े गए आरोपी को भी उपद्रवी छुड़ाकर ले गए।

    अन्य आरोपियों की तलाश में सर्च अभियान

    मामले में थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना को लेकर 3 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य आरोपियों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है। पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा। फरार उपद्रवियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद से सभी गांव से फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों से सभी के संबंध में पूछताछ कर नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। उन सब के खिलाफ FIR दर्ज किया जाएगा।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: जयप्रभा कॉम्प्लेक्स के फ्लैट में छापेमारी, चार महिला समेत पांच लोग आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार
    Next Article देवघर : बिहार के एक्जिक्युटिव इंजीनियर के देवघर आवास पर छापेमारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.