Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का समापन, 1 सितंबर को ‘गांधी से अंबेडकर’ पदयात्रा
    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का समापन, 1 सितंबर को ‘गांधी से अंबेडकर’ पदयात्रा

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    समापन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : 15 दिन की लंबी वोटर अधिकार यात्रा के बाद महागठबंधन अब अपने समापन की ओर है। 1 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेता पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति से हाई कोर्ट के अंबेडकर स्मारक तक 4 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम ‘गांधी से अंबेडकर’ रखा गया है। इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश देना चाहते हैं।

    रैली की जगह क्यों हुई पदयात्रा :

    महागठबंधन ने पहले गांधी मैदान में रैली की योजना बनाई थी, लेकिन मैदान उपलब्ध न होने के कारण इसे पदयात्रा में बदल दिया गया। कांग्रेस का कहना है कि गांधी मैदान समय पर बुक नहीं हो सका। इसके बावजूद, वेटनरी कॉलेज ग्राउंड या मिलर ग्राउंड जैसे अन्य मैदानों की बजाय सीधे पदयात्रा का फैसला लिया गया।

    पदयात्रा के पीछे की 4 बड़ी वजहें :

    1. संविधान की रक्षा का संदेश : वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी के अनुसार, राहुल गांधी इस पदयात्रा के जरिए संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संदेश देना चाहते हैं। वह महात्मा गांधी के आंदोलन और अंबेडकर के संविधान को जोड़कर वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
    2. भीड़ कम होने का डर : पत्रकार अरुण पांडे कहते हैं कि 1300 किलोमीटर की यात्रा के बाद पटना में रैली के लिए पहले के जिलों से भीड़ जुटाना मुश्किल था। कम भीड़ से नकारात्मक संदेश जाने का डर था।
    3. पिछली रैलियों से तुलना का डर : गांधी मैदान में जेपी आंदोलन और लालू यादव की रैलियों में लाखों की भीड़ जुटी थी। अगर राहुल की रैली में भीड़ कम होती, तो इसकी तुलना उनसे होती और उनकी छवि को नुकसान हो सकता था।
    4. भाजपा के हंगामे का खतरा : यात्रा के दौरान दरभंगा और भोजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। रैली में भी इस तरह के बवाल की आशंका थी, जिससे बचने के लिए पदयात्रा का फैसला लिया गया।

    पदयात्रा का रूट :

    यह यात्रा गांधी मैदान के गेट नंबर-1 से शुरू होकर एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना, इनकम टैक्स गोलंबर, नेहरू पथ होते हुए अंबेडकर मूर्ति तक जाएगी।

    कांग्रेस का दमखम, राजद के लिए चुनौती :

    प्रवीण बागी के मुताबिक, यह यात्रा भले ही महागठबंधन की हो, लेकिन इसका असल मकसद बिहार में कांग्रेस को मजबूत करना है। राहुल गांधी सड़क से सत्ता तक की राजनीति करना चाहते हैं और ‘शहजादे’ की छवि तोड़कर जनता के बीच अपनी जगह बनाना चाहते हैं।

    हालांकि, यह यात्रा राजद के लिए चुनौती बन सकती है। कांग्रेस आगामी चुनाव में 70 सीटों की मांग कर रही है, जबकि राजद इसे 50-55 तक सीमित करना चाहता है। इस यात्रा के जरिए राहुल ने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन किया है।

    अखिलेश यादव भी शामिल :

    इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी बक्सर में शामिल हुए। महागठबंधन के अन्य नेता इस यात्रा में अतिथि भूमिका में हैं, जबकि मुख्य कमान कांग्रेस के हाथ में है।

    Also Read : झारखंड में 3 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

    'Gandhi to Ambedkar' padyatra on 1 September 1 सितंबर को 'गांधी से अंबेडकर' पदयात्रा Rahul Gandhi's Voter Rights Yatra concludes राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर तेजस्वी यादव बोले- 'यह यात्रा होगी ऐतिहासिक'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 3 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
    Next Article झारखंड में कई शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 2 सितंबर को CM हेमंत देंगे नियुक्ति पत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    झारखंड

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026
    झारखंड

    गाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब सबकुछ ऑनलाइन, डीटीओ की नई सुविधा शुरू

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.