Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में 3 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
    झारखंड

    झारखंड में 3 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार और जमशेदपुर जैसे जिलों में बादल मेहरबान रहेंगे, और हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

    31 अगस्त से 2 सितंबर तक तेज बारिश के आसार

    मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। 2 सितंबर को उत्तर और मध्य झारखंड में भारी बारिश के संकेत हैं। पिछले 24 घंटों में गुमला के अड़की में सबसे अधिक 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सरायकेला में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    रांची में 3 सितंबर तक बादल और बारिश का दौर

    राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 3 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे और दो या अधिक बार बारिश हो सकती है। नमी बनी रहेगी, जिससे मौसम सुहाना रहेगा। 4 और 5 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 30 अगस्त तक रांची में 1283.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 59% अधिक है।

    जिलों में तापमान और बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कोडरमा, चतरा, पलामू और गढ़वा में तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है। रांची, हजारीबाग और बोकारो में अधिकतम तापमान 29-33 डिग्री और न्यूनतम 21-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    Also Read : महिला के गले से उड़ाया था सोने की चेन, दो बदमाश गिरफ्तार, टेंपो भी जब्त

    heavy rain is expected in many districts of Jharkhand till September 3 Monsoon becomes active again in Jharkhand झारखंड में 3 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 31 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का समापन, 1 सितंबर को ‘गांधी से अंबेडकर’ पदयात्रा

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.