Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महिला के गले से उड़ाया था सोने की चेन, दो बदमाश गिरफ्तार, टेंपो भी जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला के गले से उड़ाया था सोने की चेन, दो बदमाश गिरफ्तार, टेंपो भी जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से एक बदमाश को दबोचा, जबकि दूसरा फरार हो गया था। बाद में गठित विशेष टीम ने भागे हुए बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना न्यू ए.जी. को-ऑपरेटिव कॉलोनी की है। पीड़िता पूनम सहाय (60 वर्ष), पत्नी प्रवीण कुमार सहाय, शाम करीब 6:50 बजे घर लौट रही थीं। इसी दौरान घर के दरवाजे के पास दो युवक अचानक सामने आए और उनमें से एक ने उनके गले से सोने की चेन झटक ली। दोनों आरोपी भागने लगे तो महिला ने जोर-जोर से शोर मचाया।

    मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। वह सफेद टी-शर्ट और नीली जींस पहना हुआ था। भीड़ ने उसकी पिटाई भी की। इसी बीच गश्ती पुलिस पहुँची और युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब से सोने की चेन बरामद हुई।

    पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मो आज़ाद उर्फ शेरू बताया। करीब 34 साल का आजाद नगड़ा थाना क्षेत्र के टिकरा टोली का रहने वाला है। उसने अपने साथी का नाम मो मुजफ्फर बताया। वह पुंदाग थाना क्षेत्र के ढिपाटोली में रहता है। वह जिस टेंपो से भागा था, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है।

    DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा के आदेश पर हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मो मुजफ्फर को चापू टोली चौक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टेम्पो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/08/sp-1.mp4

    Also Read : CM हेमंत सोरेन से वाइचुंग भूटिया ने की शिष्टाचार भेंट, झारखंड में खेलों के विकास को लेकर हुई चर्चा…

    Gold chain was stolen from the woman's neck tempo also seized two miscreants arrested टेंपो भी जब्त दो बदमाश गिरफ्तार महिला महिला के गले से उड़ाया था सोने की चेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन से वाइचुंग भूटिया ने की शिष्टाचार भेंट, झारखंड में खेलों के विकास को लेकर हुई चर्चा…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 31 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.