Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार कभी ज्ञान का केंद्र था, अब बन गया क्राइम कैपिटल : राहुल गांधी
    ट्रेंडिंग

    बिहार कभी ज्ञान का केंद्र था, अब बन गया क्राइम कैपिटल : राहुल गांधी

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025Updated:June 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rajgir : राजगीर में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन के मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के CM नीतीश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि एक समय सत्य, न्याय और अहिंसा की पहचान रहा बिहार आज अपराध की राजधानी बन गया है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सरकार को घेरा।

    राहुल गांधी ने कहा…

    राहुल गांधी ने कहा, “बिहार के लोग आज रोजगार के लिए बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे हैं। सरकार की ओर से न तो रोजगार की कोई ठोस व्यवस्था है और न ही स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी के लिए सुलभ रह गई हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार निजी अस्पतालों को जमीन तो देती है लेकिन आम जनता की सेहत की जिम्मेदारी से पीछे हट रही है।

    नीतीश जी बार-बार पाला बदलते हैं

    CM नीतीश कुमार पर सीधे हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “नीतीश जी बार-बार पाला बदलते हैं। इससे जनता का भरोसा टूट गया है लेकिन उन्हें इसकी कोई चिंता नहीं है।” जातीय जनगणना के मुद्दे पर राहुल ने कहा कि कांग्रेस के दबाव में केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी तो दी, लेकिन वह कभी असली जातीय जनगणना नहीं कराएगी। “जिस दिन सही जातीय जनगणना हो गई, उस दिन एक्स-रे नहीं बल्कि MRI होगा और सच्चाई सबके सामने आ जाएगी,” उन्होंने कहा।

    ऐतिहासिक गौरव का किया जिक्र

    राहुल गांधी ने बिहार के ऐतिहासिक गौरव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार कभी ज्ञान का केंद्र था, जहां दुनिया भर से लोग शिक्षा प्राप्त करने आते थे, लेकिन आज यहां के लोग रोजगार के लिए दुनिया भर में भटक रहे हैं। “बिहार को उसकी पुरानी स्थिति में लाना है। इसे बदलना है,” उन्होंने कहा।

    Also Read : अब नमक से चलेंगे स्कूटर… जानें कैसे

    Bihar central government Congress Constitution Protection Conference crime Healthcare Services law and order Narendra modi Nitish kumar Opposition Politics Rahul Gandhi Rajgir social justice state government unemployment अपराध कांग्रेस कानून व्यवस्था केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार बिहार बेरोजगारी राजगीर राजनीति राज्य सरकार राहुल गांधी विपक्ष संविधान सुरक्षा सम्मेलन सामाजिक न्याय स्वास्थ्य सेवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछह दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    Next Article टाटानगर स्टेशन से चाकुलिया और चाईबासा के लिए नई मेमू ट्रेनें शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मैं लीडर नहीं था, आशु और सौरव के निर्देश मानता था’: अभिजीत दिपके के बयान पर बवाल, अब दी सफाई

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.