Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पाकिस्तान जैसी है राहुल गांधी की भाषा, इनका बहिष्कार करना चाहिये : गिरिराज सिंह
    ट्रेंडिंग

    पाकिस्तान जैसी है राहुल गांधी की भाषा, इनका बहिष्कार करना चाहिये : गिरिराज सिंह

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 6, 2025Updated:June 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाकिस्तान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Begusarai : भारत-पाक सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता का मुद्दा उठाकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र पर आरोप लगा रहे हैं और इस बीच शुक्रवार को वह बिहार दौरे पर रहेंगे. राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर जोरदार तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा पाकिस्तान जैसी है, जो पाकिस्तान कहता है राहुल गांधी उसमें अपना सुर मिलाते हैं.

    शुक्रवार को बेगुसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बिहार दौरे से क्या होगा? बिहार आने वाला यह व्यक्ति भारत की सेना का विरोध करता है और उसने दुनिया भर में भारतीय सेना को बदनाम करने का काम किया है. उन्होंने सेना के प्रतीक का भी अपमान किया है, जो देशद्रोह है. उनकी भाषा पाकिस्तान जैसी है.

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव है तो उन्हें बिहार की याद आ रही है. लेकिन, राहुल गांधी ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना के शौर्य, सम्मान को ठेंस पहुंचाने का काम किया है. यह बिहार की जनता देख रही है और आने वाले चुनाव में लोग इनका विरोध करेंगे. राहुल गांधी को बिहार की जनता वोट क्यों करेगी. जो व्यक्ति सेना का सम्मान नहीं करता, राष्ट्र का सम्मान नहीं करता. उसके पास एक ही काम है कि पीएम मोदी को गाली दो.

    गिरिराज सिंह ने कहा कि 1971 में जब युद्ध हुआ तो उस वक्त इंदिरा गांधी नहीं जीती थीं, उस समय भी भारत की सेना ही जीती थी. तब अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष में थे, उन्होंने कहा था अभी कोई पार्टी नहीं, एक हम सभी राष्ट्र के लिए एक साथ हैं. लेकिन, इस वक्त राहुल गांधी सेना का मजाक बना रहे हैं. ऐसे आदमी का बहिष्कार करना चाहिए.

    Also Read : तेज प्रताप यादव का नया वीडियो वायरल… देखें

    allegations Bihar visit Bjp ceasefire central government Congress Donald Trump Giriraj Singh India India-Pakistan conflict India-Pakistan relations jibe Leader of Opposition Lok Sabha mediation Pakistan Pakistan-like language Parliament Political Statement Rahul Gandhi Union Minister US President अमेरिकी राष्ट्रपति आरोप कांग्रेस केंद्र सरकार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह डोनाल्ड ट्रंप तंज पाकिस्तान पाकिस्तान जैसी भाषा बिहार दौरा बीजेपी भारत भारत-पाक विवाद भारत-पाक संबंध मध्यस्थता राजनीतिक बयान राहुल गांधी लोकसभा विपक्ष के नेता संसद सीजफायर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बाबा केदारनाथ के किए दर्शन
    Next Article 3 जून से लापता सनाउल की बॉडी पेड़ से लटकी मिली

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.