Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पिछले चार सालों में गरीबों के साथ भेदभाव की जो गाथा लिखी गई है, उसे जनता भूल नहीं सकती: रागिनी सिंह
    झारखंड

    पिछले चार सालों में गरीबों के साथ भेदभाव की जो गाथा लिखी गई है, उसे जनता भूल नहीं सकती: रागिनी सिंह

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा धनबाद नगर के तत्वाधान में रविवार को झरिया लालबाजार स्थित  श्याम प्रभु भवन में समाजिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा धनबाद नगर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव उपस्थित रहे. वहीं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह एव धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मौजूद भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया. वहीं सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने हर एक कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है. यही कारण है की भाजपा का हर कार्यकर्ता एक सूत्र, एक बंधन में बंधा हुआ है.

    भाजपा विरोधी ताकतें घमंडिया गठबंधन बना कर अनर्गल बयान दे रहे

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 70 सालों राज किया. जो काम उन्होंने 70 वर्षो में नहीं किया उसे हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षो में कर दिखाया. अयोध्या में प्रभु  रामलला जी का भव्य मंदिर, कश्मीर से धारा 370 इसका उदाहरण है. विरोधियों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि किस प्रकार विरोध करें. उन्होंने कहा कि मोदी लहर में विरोधियों के हाथ पांव फूल गए हैं. यही कारण है कि अब भाजपा विरोधी ताकतें घमंडिया गठबंधन बना कर अनर्गल बयान दे रहे है. इनके लोग बारह महीने घरों में बैठकर सोशल मीडिया में दुष्प्रचार कर रहे हैं. लेकिन इन्हें यह नहीं मालूम कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर तपती धूप में मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनो को साकार बनाने में लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से झारखंड में जो भ्रष्टाचार, लूटखसूट, रंगदारी, महिलाओं व गरीबों के साथ भेदभाव की जो गाथा लिखी गई है, उसे जनता भूल नहीं सकती.

     ढुल्लू महतो को ऐतिहासिक जीत दिलाना है 

    रागिनी सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव हो या आने वाला विधानसभा चुनाव झारखंड की जनता इसका जवाब अपने वोट के माध्यम से देगी. यही कारण है की हम सब को एकसाथ मिलकर भाजपा धनबाद लोकसभा प्रत्याशी बड़े भाई ढुल्लू महतो को ऐतिहासिक जीत दिला कर दिल्ली पहुंचना है.इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, महावीर पासवान, योगेंद्र यादव, उमेश यादव, सुमन अग्रवाल, राम यादव, अरुण साव, सुनील साहू, अमित साव, अजय शर्मा, घनश्याम आनंद, जितेंद्र चंद्रवंशी,  अनिल चौहान, श्रवण राम के अलावा भाजपा के कई अन्य गणमान्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे.

    Johar Live अमरदीप यादव आज की खबर ओबीसी मोर्चा करंट न्यूज जोहार लाइव झरिया झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ढुल्लू महतो ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन भारतीय जनता पार्टी मुख्य समाचार रागनी सिंह लेटेस्ट न्यूज शैलेश सिंह चंद्रवंशी सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआर्टिकल 370 पर दिए खड़गे के बयान पर बीजेपी ने बोला हमला, कहा- राष्ट्रीय दल होने का अधिकार खो चुकी है कांग्रेस
    Next Article 140 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी लेने के लिए पीएम मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं: अजित पवार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Latest Posts

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.