Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राबड़ी देवी ने महिला शिक्षकों के गृह जिले में ट्रांसफर की मांग की, शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
    बिहार

    राबड़ी देवी ने महिला शिक्षकों के गृह जिले में ट्रांसफर की मांग की, शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को महिला शिक्षकों के तबादले और अवकाश से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने महिला शिक्षकों के गृह जिले में स्थानांतरण की मांग उठाई।

    महिला शिक्षकों के गृह जिले में ट्रांसफर की मांग

    राबड़ी देवी ने कहा कि महिला शिक्षकों का तबादला दूर-दराज जिलों में होने से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से आग्रह किया कि सभी महिला शिक्षकों को उनके गृह जिले में ही ट्रांसफर किया जाए। इस पर शिक्षा मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि महिला शिक्षकों के स्थानांतरण पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

    730 दिनों का शिशु देखभाल अवकाश

    सदन में महिला कर्मियों को 730 दिनों का शिशु देखभाल अवकाश देने का मुद्दा भी उठाया गया। माले एमएलसी संजय कुमार सिंह ने इस पर जोर देते हुए कहा कि यह अवकाश महिला शिक्षकों के लिए बेहद जरूरी है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि सरकार इस मामले पर गंभीर है और अगले 15 दिनों के भीतर इस पर निर्णय लिया जाएगा।

    मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन भुगतान

    राजद के डॉ. सुनील कुमार सिंह ने मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन भुगतान का मुद्दा उठाया। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि नियम में बदलाव कर दिया गया है। अब महिला शिक्षकों को मातृत्व अवकाश के दौरान हर महीने नियमित वेतन मिलेगा। पहले यह भुगतान अवकाश समाप्त होने के बाद होता था। मंत्री ने स्पष्ट किया कि मातृत्व अवकाश के साथ चिकित्सा अवकाश समेत अन्य देय भुगतान भी समय पर किए जाएंगे।

    शिक्षकों को उम्मीद

    सदन में हुई चर्चा के बाद महिला शिक्षकों में उम्मीद जगी है कि अब उनके तबादले, शिशु देखभाल और मातृत्व अवकाश से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र और सकारात्मक निर्णय होगा।

    Also Read : कुख्यात विक्रम शर्मा की गोली मा’रकर ह’त्या, डॉन अशिलेश सिंह का था आपराधिक गुरु

    Childcare Leave Education Department Home District Posting Maternity Leave Rabri Devi salary payment Sunil Kumar Transfer women teachers गृह जिला ट्रांसफर तबादला बिहार विधान परिषद महिला शिक्षक मातृत्व अवकाश राबड़ी देवी वेतन भुगतान शिक्षा विभाग Bihar Legislative Council शिशु देखभाल अवकाश सुनील कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात विक्रम शर्मा की गोली मा’रकर ह’त्या, डॉन अशिलेश सिंह का था आपराधिक गुरु
    Next Article बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फैसले पर हेमंत सरकार पर बाबूलाल का हमला, केंद्रीय बल तैनाती की मांग

    Related Posts

    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.