Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पूर्णिया की EX MLA बीमा भारती के घर में चोरी, CCTV DVR सहित मूर्तियां गायब
    क्राइम

    पूर्णिया की EX MLA बीमा भारती के घर में चोरी, CCTV DVR सहित मूर्तियां गायब

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2025Updated:February 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बीमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Purnia (Bihar) : पूर्व MLA व RJD की तरफ से लोकसभा प्रत्याशी रहीं बीमा भारती और पूर्व प्रमुख अवधेश मंडल के पूर्णिया स्थित घर में चोरी होने की खबर सामने आया है. बीमा भारती ने भवानीपुर थाना को घटना से संबंधित आवेदन दिया है. SHO सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व MLA बीमा भारती द्वारा भवानीपुर निवास स्थान में चोरी होने का आवेदन मिला है. मामला दर्ज कर लिया गया तथा सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन की जा रही है.

    गार्ड के घर जाने के दौरान घटना घटी

    मिली जानकारी के अनुसार, उक्त घर में अवधेश मंडल की दूसरी पत्नी गुड़िया देवी रह रही थी. वह लगभग एक माह से अपने मायके में थीं. इस दौरान गार्ड के रूप में रामचंद्र मंडल रखवाली करता था. गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे गार्ड (रामचंद्र मंडल) अपने घर सुपौली पंचायत अंतर्गत पंडित वासा चला गया था. गार्ड ने बताया कि मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर मुख्य गेट एवं अंदर के सभी मुख्य गेट पर ताला लगाकर घर चले गये थे. शुक्रवार की सुबह 4 बजे जब घर से आये और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश करना चाहा तो मुख्य गेट नहीं खुला.

    बीमा

    ताले तोड़कर सामान लूटा गया

    गार्ड ने बताया कि जब अंदर प्रवेश करने के लिए दीवार फंगकर अंदर गया तो देखा कि मुख्य गेट अंदर से बंद है. उसके बाद देखा कि ऊपर मंजिल का मुख्य गेट का भी ताला टूटा हुआ है. चार कमरे का ताला भी टूटा हुआ है एवं कमरा के अंदर रखा गोदरेज का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. जब नीचे आये तो देखा कि नीचे का भी एक कमरा का ताला टूटा हुआ है. तुरंत इसकी सूचना बीमा भारती और गुड़िया मंडल को मोबाइल से दी. साथ ही चोरी की सूचना भवानीपुर थाना जाकर SHO को दी.

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलने पर SHO सुनील कुमार ने दलबल के साथ निवास स्थान पहुंचकर घटना की बारीकी से छानबीन की. घटना की सूचना मिलने पर पूर्व MLA बीमा भारती एवं गुड़िया मंडल भी मौके पर पहुंचीं. यह भी पता लगाने कि कोशिश की जा रही है कि आखिर चोर अंदर आए कैसे.

    चोरी गए सामानों का पता नहीं चला

    पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय कुमार के दिशा निर्देश पर टेक्निकल सेल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सारे स्थान की बारीकी से गहन छानबीन की. अभी तक किन-किन सामानों की चोरी हुई है इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है.

    भगवान शिव की मूर्तियां गायब

    CCTV पूरे परिसर में लगाया हुआ है लेकिन चोर DVR अपने साथ लेकर चले गये जिससे चोरी करते एवं सामानों का ले जाने का सबूत कैद नहीं हो सका. पूर्व MLA बीमा भारती ने बताया कि पूजा रूम से भगवान शिव की दो बहुमूल्य मूर्ति गायब है. भवानीपुर थाना को चोरी से संबंधित आवेदन दिया गया है. साथ ही मामले की जांच जारी है.

    बीमा

    Also Read : जामताड़ा में रिमझिम फुहारों के बीच बढ़ा ठंड का एहसास

    Avadhesh Mandal Bhawan Devi Tola Bhawanipur Police Station Bima Bharti CCTV DVR Former MLA Godrej guard Gudiya Devi Kartikeya Kumar Lock Lok Sabha Candidate Lord Shiva's idols police prayer room Purnia Ramchandra Mandal Rjd SP technical cell theft theft case अवधेश मंडल एसपी कार्तिकेय कुमार गार्ड गुड़िया देवी गोदरेज चोरी चोरी का मामला डीवीआर तकनीकी सेल ताला पुलिस पूजा रूम पूर्णिया पूर्व विधायक बीमा भारती भगवान शिव की मूर्ति भवन देवी टोला भवानीपुर थाना राजद रामचंद्र मंडल लोकसभा प्रत्याशी सीसीटीवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में रिमझिम फुहारों के बीच बढ़ा ठंड का एहसास
    Next Article चलती बस में ड्राइवर की अटकने लगी सांसें, फिर यात्रियों ने क्या किया… जानें

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.