Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 12:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»पंजाब : पुलिस टीम पर हमला, एक एएसआई का हाथ कटा, माहौल तनावपूर्ण
    देश

    पंजाब : पुलिस टीम पर हमला, एक एएसआई का हाथ कटा, माहौल तनावपूर्ण

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटियाला। पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एक एएसआई का हाथ कट गया है तो कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों को घेर लिया है, साथ ही उनसे आत्मसमर्पण की अपील की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

    घटना रविवार (12 अप्रैल) सुबह की है। सन्नौर सब्जी मंडी में निहंग सिंह खरीददारी के लिए आए थे। तभी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा। इस पर पुलिस और निहंग सिंहों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

    इसके बाद आरोपियों ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिनमें चार को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एएसआई हरजीत सिंह, जिनका हाथ कट गया है, उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

    सूचना मिली है कि वारदात के बाद निहंग सिंह डेरे में छिप गए हैं, फिलहाल पुलिस ने पूरे डेरे को घेर रखा है। लगातार पुलिस आरोपियों से आत्मसमर्पण के लिए लाउडस्पीकर पर अपील कर रही है। वहीं डेरे के भीतर से निहंग सिंह भी लाउडस्पीकर से प्रशासन पर जुबानी हमला कर रहे हैं। वहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

    पूरे मामले में पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि आज (12 अप्रैल) सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निहंगों के एक समूह ने पटियाला की सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी को घायल कर दिया। एएसआई हरजीत सिंह, जिनका हाथ कटा है वे पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मैंने पीजीआई के निदेशक से बात की है, जिन्होंने सर्जरी के लिए पीजीआई के शीर्ष प्लास्टिक सर्जन की नियुक्ति की है। सर्जरी अभी शुरू हो जाएगी। निहंगों को गिरफ्तार किया जाएगा और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा: उपायुक्त ने 14 वें वित्त की राशि से ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज करने का दिया निर्देश
    Next Article कोरोना संकट : महाराष्ट्र और दिल्ली में सर्वाधिक मामले

    Related Posts

    झारखंड

    ममता के प्रचार में हेमंत-कल्पना मैदान में, दमदार भाषण और रैली कर आदिवासी बेल्ट में फूंकी जान

    April 20, 2026
    झारखंड

    झारखंड में हाथी के हमले पर मुआवजा बढ़ाने की तैयारी, अब मिल सकते हैं 10 लाख रुपये

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी ने कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया: भाजपा सांसद रेखा शर्मा का तीखा हमला

    April 20, 2026
    Latest Posts

    ममता के प्रचार में हेमंत-कल्पना मैदान में, दमदार भाषण और रैली कर आदिवासी बेल्ट में फूंकी जान

    April 20, 2026

    झारखंड में हाथी के हमले पर मुआवजा बढ़ाने की तैयारी, अब मिल सकते हैं 10 लाख रुपये

    April 20, 2026

    चितरपुर जंगल में 17 हाथियों का जमावड़ा, कोडरमा के सटे गांवों में अलर्ट

    April 20, 2026

    महिला आरक्षण : BJP ने JMM व कांग्रेस को घेरा, 25 अप्रैल को होगा आक्रोश मार्च

    April 20, 2026

    राहुल गांधी ने कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया: भाजपा सांसद रेखा शर्मा का तीखा हमला

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.