Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»उत्पाद सिपाही दौड़ पर अमर बाउरी बोले-सरकार के गलत निर्णय ने ले ली कई युवाओं की जान
    झारखंड

    उत्पाद सिपाही दौड़ पर अमर बाउरी बोले-सरकार के गलत निर्णय ने ले ली कई युवाओं की जान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2024Updated:September 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : उत्पाद सिपाही की दौड़ में मौत के बाद युवती के परिजनों से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, समीर उरांव, गंगोत्री कुजूर, जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने गुरुवार को चान्हो प्रखंड के टांगड़ गांव में मुलाकात की और आर्थिक मदद की. मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के गलत निर्णय के कारण राज्य के कई युवक युवतियों की मौत हो रही है. राज्य के युवा सरकारी नौकरी की चाहत में उमस भरी भादो की गर्मी में भी दौड़ने को मजबूर है. लेकिन राज्य सरकार और विभाग ने दौड़ के दौरान न तो छात्रों का मेडिकल करवाया और न ही उनके खाने पीने का प्रबंध किया. ज्यादातर छात्र दौड़ के लिए देर रात ही सेंटर पहुंचते है और अपनी बारी का इंतजार करते है.
    संवेदनहीन हो गयी है सरकार
    उन्होंने कहा कि यह सरकार संवेदनहीन हो गयी है. भाजपा ने राज्य सरकार से सभी पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा और किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है. उन्होंने साफ कहा कि यदि वर्तमान सरकार इस मांग को पूरा नही करती है तो इस बार के चुनाव के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो अपनी इस मांग को सरकार गठन के तीन महीने के अंदर पूरा करेगी.
    दौड़ के बाद बिगड़ी थी तबीयत
    बता दें कि आरती केरकट्टा की मौत उत्पाद सिपाही की दौड़ में हो गयी थी. परिजनों ने बताया कि आरती केरकट्टा की मौत उत्पाद सिपाही की दौड़ के बाद हो गयी. आरती ने 31 अगस्त 2024 को साहेबगंज में आयोजित उत्पाद सिपाही दौड़ में भाग लिया था. उन्होंने दौड़ तो पूरा कर लिया लेकिन वहीं उनकी तबीयत खराब हो गयी. उत्पाद विभाग ने तत्काल उनका प्राथमिक इलाज करवा कर उनके परिवार के साथ रांची भेज दिया. रांची आने के बाद परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने ये भी बताया कि आरती का इलाज अपने पैसे से ही करवाया गया था. सरकार के तरफ से कोई मदद नही किया गया और आज तक सरकार के तरफ से कोई जन प्रतिनिधि या अधिकारी ने सुध नही ली है. बता दें कि आरती की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी.

    अधिकारी अमर कुमार बाउरी आर्थिक मदद खाने पीने का प्रबंध गंगोत्री कुजूर गठन चान्हो प्रखंड चुनाव छात्र दौड़ टांगड़ गांव देर रात सेंटर दौड़ के दौरान नेता प्रतिपक्ष नौकरी परिवार भादो की गर्मी मेडिकल चेकअप युवती युवा मृत्यु राज्य सरकार विनय महतो धीरज समीर उरांव सरकार सरकारी नौकरी साहेबगंज सिपाही
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमोसे में निकली मेंढक की टांग, जानें फिर क्या किया पुलिस ने
    Next Article सीताराम येचुरी का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें किसने क्या कहा

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.