Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा में नकली शराब बनाकर खपाते थे बिहार में, पांच लाख के माल सहित तीन गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नकली शराब बनाकर खपाते थे बिहार में, पांच लाख के माल सहित तीन गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चतरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव में एक घर के भीतर चल रही अवैध मिनी शराब फैक्ट्री पर पुलिस और उत्पाद विभाग ने छापा मारा। इस छापेमारी में 5 लाख रुपए की नकली शराब जब्त की गई और तीन तस्करों को दबोच लिया गया। इस शराब का धंधा झारखंड से बिहार तक फैल रहा था, जहां इसे ओरिजिनल बताकर दुगने दामों में बेचा जा रहा था।

    तस्कर बना रहे थे जहरीली शराब

    उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि अनिल कुमार यादव के घर में स्प्रिट और केमिकल के जरिए जहरीली शराब तैयार की जा रही थी। बिहार में शराब बैन होने की वजह से माफिया इस शराब को असली ब्रांड के नाम से बेचते और मोटा मुनाफा कमाते थे।

    मशीन और बोतलों के साथ भारी मात्रा में शराब जब्त

    पुलिस ने छापेमारी के दौरान 1318 बोतलें बरामद की, जिन पर रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज जैसे महंगे ब्रांड्स के नकली ढक्कन और स्टिकर लगे थे। मौके से बोतलें सील करने वाली मशीन और कच्चा स्प्रिट भी जब्त किया गया।

    गिरोह के शातिर तस्कर गिरफ्तार

    अनिल कुमार यादव, बीरबल कुमार और ब्रजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, गिरोह के मास्टरमाइंड दिलीप यादव और मोहन यादव अभी फरार हैं। उत्पाद अधीक्षक ने साफ कहा कि चतरा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई नकली शराब माफियाओं के धंधे पर बड़ा झटका है।

    Also Read : चापाकल से अस्पताल तक… ईचागढ़ की पीड़ा लेकर CM हेमंत के दरबार पहुंचे जनप्रतिनिधि

    Produced Counterfeit Liquor in Chatra and Trafficked It to Bihar; Three Arrested with Goods Worth ₹5 Lakhs चतरा चतरा में नकली शराब बनाकर खपाते थे बिहार में पांच लाख के माल सहित तीन गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“अब इंतजार नहीं करेंगे…” खूंटी के गांववालों ने खुद बना डाली सड़क
    Next Article हिरनपुर में गैस वितरण पर हंगामा, KYC न होने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.