Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोलीं- मणिपुर दो साल बाद याद आया?
    देश

    प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोलीं- मणिपुर दो साल बाद याद आया?

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रियंका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस यात्रा को “बहुत देर से लिया गया फैसला” बताते हुए कहा कि दो साल बाद प्रधानमंत्री का मणिपुर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने केरल के वायनाड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रधानमंत्री ने आखिरकार मणिपुर जाने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला बहुत पहले लिया जाना चाहिए था। प्रियंका का कहना था कि मणिपुर के लोग दो साल से संघर्ष, हिंसा और मौत का सामना कर रहे हैं, और प्रधानमंत्री ने अब जाकर वहां जाने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज़ादी के बाद से यह परंपरा रही है कि प्रधानमंत्री जहां भी देशवासियों को पीड़ा हो, वहां तुरंत पहुंचते हैं, लेकिन मोदी सरकार ने इस परंपरा को दो साल बाद निभाया।

    इसी मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री की आलोचना की और उनके मणिपुर दौरे को “औपचारिकता” और “घावों पर नमक छिड़कने जैसा” बताया। उन्होंने कहा कि तीन घंटे की यह यात्रा करुणा का नहीं, बल्कि एक औपचारिक पिट स्टॉप जैसा है, जो मणिपुर की गहरी पीड़ा के साथ न्याय नहीं करता। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने 864 दिनों में मणिपुर की कोई सुध नहीं ली, जबकि इस दौरान 300 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है, 67,000 लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए और 1,500 से अधिक घायल हुए। खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि इसी दौरान प्रधानमंत्री ने 46 बार विदेश यात्रा की, लेकिन मणिपुर की जनता के लिए उन्होंने संवेदना के दो शब्द तक नहीं कहे।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की पिछली मणिपुर यात्रा जनवरी 2022 में चुनाव प्रचार के लिए हुई थी। उनका कहना था कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने मणिपुर की मासूम जिंदगियों को कुचल कर रख दिया है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में जारी हिंसा और प्रशासनिक विफलता को छुपाने के लिए राष्ट्रपति शासन लागू किया, लेकिन इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे। उनका आरोप था कि यह सरकार सिर्फ कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रही, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमाओं की निगरानी जैसे अहम जिम्मेदारियों में भी नाकाम साबित हो रही है।

    इस बीच प्रधानमंत्री मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं। मणिपुर के चुराचांदपुर में उन्होंने करीब 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें अर्बन रोड्स, ड्रेनेज सिस्टम, राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजनाएं, महिला छात्रावास और मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शामिल हैं।

    कांग्रेस का कहना है कि यह दौरा मणिपुर की जनता के दर्द और संघर्ष के मुकाबले बेहद नाकाफी है। पार्टी ने सरकार से सवाल किया है कि इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी के बावजूद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इतने लंबे समय तक मूकदर्शक क्यों बने रहे।

    Also Read : फर्जी ट्रेलर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

    Assam Bihar BJP Government Churachandpur Congress reaction development projects displacement double engine government Home Minister Amit Shah Humanitarian tragedy india politics law and order Mallikarjun Kharge Manipur conflict Manipur crisis Manipur Infotech Development Manipur politics Manipur violence Manipur visit media briefing Mizoram Modi government national security Northeast India opposition reaction PM Modi criticism PM Narendra Modi Political Statement President's rule Priyanka Gandhi Vadra Violence West Bengal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिना लिखित परीक्षा के बैंक में नौकरी पाने का मौका… जानें
    Next Article एक करोड़ की हथिनी चोरी, चिप के सहारे तलाश में जुटी पुलिस और वन विभाग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Latest Posts

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.