Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»POLICE CUSTODY में कैदी की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम
    बिहार

    POLICE CUSTODY में कैदी की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    परिजनों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nalanda : नालंदा जिले में गुरुवार की सुबह एक कैदी की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आक्रोशित होकर अस्पताल चौराहा को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम को हटाने के लिए SP ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को सामान्य किया. यह घटना नालंदा जिले के लहेरी थाना हाजत की है.

    मृतक के परिजनों का कहना है कि बुधवार की शाम लहेरी थाना पुलिस ने सोहन कुआं स्थित मकान से नशे की हालत में विनय राम को गिरफ्तार कर हाजत में बंद किया था. बीती रात को उसकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. हालत में गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिम्ब अस्पताल रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही नालंदा पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया. घटना से नाराज परिजनों ने बॉडी को अस्पताल चौराहा पर रखकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने विनय राम के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई है. वे दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा की मांग कर रहे थे. फिलहाल नालंदा पुलिस इस घटनाक्रम की जांच में जुटी है.

    Also Read : इस दिन होगा रामलला का सूर्य किरण तिलक, 28 मार्च को ट्रायल…जानें क्या है खास

    Also Read : IPL खेलों में 200 करोड़ की सट्टेबाजी का खुलासा, 11 भारतीय गिरफ्तार

    Also Read : पांच हजार घूस लेते रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

    Also Read : झारखंड विस : नेता प्रतिपक्ष ने अनिल टाइगर ह’त्या पर उठाए गंभीर सवाल

    Also Read : CM हेमंत सोरेन का प्रयास ला रहा रंग, मानव तस्करी की शिकार 25 नाबालिग लौटी झारखंड

    anger Counseling family hospital chowk incident Lehri police station lockup Nalanda police custody Prisoner situation normal SP Traffic Jam अस्पताल चौराहा आक्रोश कैदी घटना जाम नालंदा परिजन पुलिस अभिरक्षा यातायात लहेरी थाना समझाना स्थिति सामान्य हाजत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे चिली के राष्ट्रपति, 1 से 5 अप्रैल तक रहेंगे राजकीय यात्रा पर
    Next Article अलर्ट होती पुलिस तो जिंदा होते अनिल टाइगर : कांग्रेस विधायक

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे

    June 4, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.