Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रिंस खान ने हिलटॉप हायराईज आउटसोर्सिंग के लाइजनिंग अधिकारी से मांगी रंगदारी, मैसेज कर 30 लाख की मांग की
    झारखंड

    प्रिंस खान ने हिलटॉप हायराईज आउटसोर्सिंग के लाइजनिंग अधिकारी से मांगी रंगदारी, मैसेज कर 30 लाख की मांग की

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: वासेपुर का प्रिंस खान रंगदारी मांगने के लिए एक बार फिर से कोयलांचल में सुर्खियां बटोर रहा है. इन दिनों आउटसोर्सिंग के अधिकारी उसके निशाने पर हैं. पिछले दिनों डेको आउटसोर्सिंग लाइजनिंग अधिकारी मो. इजराफिल से रंगदारी मांग की गई थी. इस बार उसने एक आउटसोर्सिंग के अधिकारी से 30 लाख की रंगदारी मांगकर पूरे कोयलांचल में सनसनी फैला दी है. प्रिंस खान ने जोगता थाना क्षेत्र के तेतुलमुड़ी स्थित हिलटॉप हायराईज आउटसोर्सिंग के लाइजनिंग अधिकारी डॉ. भक्ति सिंह को मैसेज कर रंगदारी की मांग की है. मैसेज में भक्ति सिंह से प्रिंस खान ने एकमुश्त 30 लाख और प्रति महीना 5 लाख रंगदारी देने की मांग की है.

    रंगदारी नहीं देने पर उसने फहीम खान के करीबी नन्हें खान की तरह उसकी भी हत्या कर देने की धमकी दी है. भक्ति के मुताबिक करीब 6 बार प्रिंस ने व्हाट्सएप पर फोन भी किया था. फोन रिसिव नहीं करने पर उसने धमकी भरा मैसेज किया. भक्ति सिंह ने मामले की लिखित शिकायत केंदुआडीह थाना की पुलिस को की है. साथ ही जिले के एसएसपी से भी उन्होंने मामले की शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. भक्ति सिंह, तुम कौशल पांडेय का साइट 22/12 चला रहे हो ना, 30 लाख रुपए कैश और 5 लाख रुपए प्रतिमाह देना होगा. तुमको पैसा देना है या मरना है.

    अगर पैसा नहीं दिया तो फहीम खान के नन्हें खान का जो हाल हुआ, वैसे ही तुम्हारा भी होगा. तुम्हारा बहुत प्यार बेटा है. पैसा नहीं दिया तो आज के आज मारेगा. नाम याद रखना छोटे सरकार.’ अगली मैसेज में उसने लिखा ‘4 से 5 आदमी लेकर घूम रहे हो तो बच जाओगे क्या? तुम्हें एके 47 से मारेंगे.’ इस तरह से धमकी भरे मैसेज मिलने से धनबाद पुलिस पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपावर हाउस में काम करने के दौरान बिजली मिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने देर रात तक हंगामा किया
    Next Article दिन-दहाड़े पूर्व मुखिया के बेटे की हत्या की कोशिश, पीड़ित ने भागकर बचाई जान

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.