Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पावर हाउस में काम करने के दौरान बिजली मिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने देर रात तक हंगामा किया
    झारखंड

    पावर हाउस में काम करने के दौरान बिजली मिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने देर रात तक हंगामा किया

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : देवरी में शुक्रवार को पावर हाउस में काम करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान बंगारो गांव निवासी 38 वर्षीय भुनेश्वर दास के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पावर सप्लाई बाधित होने के बाद कर्मचारी रानीडीह पावर हाउस में बिजली के पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक पावर सप्लाई बहाल हो गई। करंट लगने से कर्मचारी नीचे गिर गया। इसके बाद आनन-फानन में कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

    चिकित्सकों ने जांच के बाद मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों के साथ बंगारो, रानीडीह व आसपास के गांव के लोग पावर हाउस पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर हाउस में मिस्त्री के साथ काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा चला। जमकर नारेबाजी की गई। पीड़ित परिवार का कहना था कि कर्मचारी के पोल पर चढ़ कर काम करने के दौरान दूसरे कर्मचारियों ने साजिश के तहत पावर सप्लाई ऑन कर दी। घटना के बाद पावर हाउस में काम करने वाले कर्मचारी मौके से फरार हो गए।

    परिजन सहित ग्रामीणों में विभाग के वरीय पदाधिकारियों से घटना की जांच कराने की मांग की। मृतक के आश्रितों को 20 लाख रुपये का मुआवजा व नौकरी देने की मांग की गई। करीब 4 घंटे तक यह हंगामा चलता रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित परिवार इसके लिए तैयार नहीं हुआ। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद पूरा इलाका शोक में डूबा हुआ है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरमाटांड से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल, सिमकार्ड, आधारकार्ड और ATM बरामद
    Next Article प्रिंस खान ने हिलटॉप हायराईज आउटसोर्सिंग के लाइजनिंग अधिकारी से मांगी रंगदारी, मैसेज कर 30 लाख की मांग की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.