Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले, भारत-नेपाल ने आपसी साझेदारी और सहयोग बढ़ाने के लिए नए अवसरों का उठाया है लाभ
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले, भारत-नेपाल ने आपसी साझेदारी और सहयोग बढ़ाने के लिए नए अवसरों का उठाया है लाभ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के साथ मोतीहारी-अमलेखगंज पेट्रोलियम प्रोडक्ट पाइप लाइन का उद्धाटन करते हुए कहा कि हम अपने सहयोग के सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहे हैं और उम्मीद है कि अपनी भागीदारी को और व्यापक बनाने तथा विविध क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को और गहरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ेंगे। 

    उन्होंने नेपाल की प्राथमिकताओं के अनुसार उसके विकास में सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि विकास के लिए हमारी साझेदारी को और सक्रिय बनाने और नए क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए हमने नए अवसरों का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि हमारे संयुक्त प्रयासों का उद्देश्य है कि हमारे लोगों को लाभ मिले और उनका विकास हो।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमलेखगंज (नेपाल) और मोतिहारी (भारत) के बीच पेट्रोलियम पाइपलाइन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। यह पाइपलाइन दक्षिण एशिया में दो देशों के बीच पहली पेट्रोलियम प्रोडक्ट पाइपलाइन है।

    इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मई 2019 में नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान हम पूरे प्रोजेक्टस के जल्द उद्घाटन पर सहमत हुए थे। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों से द्विपक्षीय परियोजनाएं प्रगति कर रही हैं और आज दोनों देशों के प्रधानमंत्री मोतीहारी-अमलेखगंज पाइप लाइन के संयुक्त उद्घाटन में भाग ले रहे हैं।

    मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे बीच उच्चतम राजनीतिक स्तर पर अभूतपूर्व नजदीकी आई है और नियमित सम्पर्क रहा है। पिछले डेढ़ वर्षों में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच चार मुलाकातें हुई हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए भारत-नेपाल के बीच की साझेदारी को और सक्रिय बनाने और नए क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए हमने नए अवसरों का लाभ उठाया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में दोनों देशों ने महत्वपूर्ण द्विपक्षीय परियोजनाओं को पूरा किया है और कई अन्य पहल के परिणाम जल्दी प्राप्त किए हैं। पिछले साल हमने संयुक्त रूप से पशुपतिनाथ धर्मशाला और आईसीपी वीरगंज का उद्घाटन किया था।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बहुत संतोष का विषय है कि दक्षिण एशिया की यह पहली क्रॉस-बॉर्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन रिकॉर्ड समय में पूरी हुई है। अपेक्षा से भी आधे समय में यह बन कर तैयार हुई है। मोदी ने इसका श्रेय  नेपाल के प्रधानमंत्री ओली, नेपाल सरकार के सहयोग दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों दिया।

    मोदी ने कहा कि 2015 के विनाशकारी भूकंप के बाद जब नेपाल ने पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाया तो भारत ने पड़ोसी और निकटतम मित्र के नाते अपना हाथ सहयोग के लिए आगे बढ़ाया। मुझे बहुत खुशी है कि नेपाल के गोरखा और नुवाकोट जिलों में हमारे आपसी सहयोग से फिर से घर बसे हैं। आम लोगों के सिर पर फिर से छत आई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश अपनी भागीदारी को और व्यापक बनाने तथा विविध क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ेंगे।

    #National News Latest news Narendra modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कॉर्पियो ने मारी बाइक को टक्कर, घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू घायल
    Next Article एनआईए को मिली बड़ी सफलता, चेन्नई से जमात-उल-मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.