Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है झूठ बोलने की गारंटी, हम जो कहते है वह पूरा करते है: कांग्रेस
    झारखंड

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है झूठ बोलने की गारंटी, हम जो कहते है वह पूरा करते है: कांग्रेस

    Team JoharBy Team JoharApril 4, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है. तरह-तरह की बातें की जा रही है. एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री है जिन्होंने झूठ बोलने की गारंटी दी है. वहीं हमारे नेता राहुल गांधी है जो सच के साथ सच्ची गारंटी देने का वादा कर रहे है. जो गारंटी हमने दी है वो चाहे किसी की भी सरकार रही है उन्हें पूरा करना पड़ा है. सोनिया गांधी के सुझाव पर हमने एक गारंटी भोजन की गारंटी दी थी जो आजतक सभी लोगों को मिल रही है. झारखंड में जब डबल इंजन की सरकार थी तो उस दौरान भोजन की गारंटी में कमी दिखाई दी. झारखंड में 23 लोगों की भूख से मौत हो गई. इसलिए सिर्फ गारंटी बोलकर कोई बात न हो.

    मीडिया के सवालों का जवाब देने नहीं आए मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से दस साल पहले जो बातें कही थी 15-15 लाख रुपए और दो करोड़ रुपए देने की बात कही थी. इस पर राजेश ठाकुर ने कहा कि आपने जो वादा पूरा नहीं किया और जवाब देने के लिए देश के चौथे स्तंभ के सामने नहीं आए तो यह अच्छी बात है. लोगों को तो आपने धोखा दिया लेकिन मीडिया की लाज रख ली. उनके सवालों का जवाब देने के लिए एकबार भी सामने नहीं आए. उन्होंने कहा कि हम जो कहते है वह करते है. राहुल गांधी ने गारंटी को घर-घर तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा है. हमलोग उसे घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे. चुनाव का दौर शुरू हो चुका है. अपने सीमित दायरे में रहते हुए हम वोट मांगने नहीं बल्कि गारंटी देने जाएंगे. युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए आरक्षण के मामले में 50 प्रतिशत का आरक्षण का दायरा नहीं टूट पा रहा है. हमारी सरकार आएगी तो इस दायरे को तोड़ने का भी प्रयास करेंगे. अगर केंद्र सरकार रोजगार मुहैया कराने में आगे नहीं बढ़ती है तो राज्य सरकार चाहकर भी कुछ नहीं कर सकती. प्राइवेटाइजेशन का दौर चल रहा है. सरकारी नौकरियों में कमी आ रही है. पहले रेलवे, बोकारो स्टील प्लांट, एचईसी की नौकरी होती थी.

    देश को खोखला किया गया: आलमगीर आलम

    मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हालात बदले है. राहुल गांधी ने जब कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी. उन्होंने घूम-घूमकर युवा, जनता और बुद्धिजीवियों से मिले. किसान, मजदूर और खेत में काम करने वालों से मुलाकात की. 2014 के बाद देश के हालात जिस तरह से बदले है. देश को खोखला किया गया है उसका निराकरण करना होगा. युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, नारी न्याय और हिस्सेदारी न्याय की पांच गारंटी के तहत हम 25 गारंटी में बांटने का काम किया. आज नौजवान सड़क पर घूम रहे है. 2014 में मोदी ने कहा था कि जब हमारी सरकार आएगी तो 2 करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी दी जाएगी. आज दस साल हो गए है तो 23 करोड़ लोगों को मिलनी चाहिए थी लेकिन नहीं मिल पाई. राहुल गांधी ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार आती है तो युवाओं को चिन्हित कर रोजगार देने का काम करेंगे. महिलाओं, श्रमिक, युवाओं सभी को साथ लेकर चलेंगे.

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्री आलमगीर आलम मुख्य समाचार रांची राहुल गांधी लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED ने हेमंत सोरेन के खिलाफ दर्ज किया प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट, पीएमएलए कोर्ट ने लिया संज्ञान
    Next Article राष्ट्रपति ने लॉन्च की पहली स्वदेशी CAR T-Cell थेरेपी, कम खर्च में हो सकेगा कैंसर का इलाज

    Related Posts

    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.