Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»विजय रूपाणी के परिजनों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, एयर इंडिया हादसे को बताया अपूरणीय क्षति
    देश

    विजय रूपाणी के परिजनों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, एयर इंडिया हादसे को बताया अपूरणीय क्षति

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में दिवंगत हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और रूपाणी के निधन को “कल्पना से परे पीड़ा” बताया।

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “श्री विजयभाई रूपाणी जी के परिजनों से मिला। यह विश्वास करना कठिन है कि विजयभाई अब हमारे बीच नहीं हैं। हमने दशकों तक साथ काम किया है, कई कठिन दौर में कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने रूपाणी को एक विनम्र, मेहनती और संगठन के प्रति निष्ठावान नेता बताया, जो पार्टी की विचारधारा से पूरी तरह जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि विजयभाई ने संगठन में कई जिम्मेदारियां निभाईं और मुख्यमंत्री के रूप में पूरी ईमानदारी से सेवा की।

    प्रधानमंत्री ने रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी और अन्य परिजनों से मुलाकात की। यह मुलाकात एयरपोर्ट के पास स्थित गुजसैल भवन में हुई।

    गौरतलब है कि 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें विजय रूपाणी समेत कई लोगों की मृत्यु हो गई। वह फिलहाल भाजपा के पंजाब प्रभारी के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।

    प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे के स्थल का भी दौरा किया और घायल लोगों व जीवित बचे एकमात्र यात्री से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने गुजरात सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और राहत व बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

    Also read: स्कूलों में मनमाने फीस पर लगाम लगाने की मांग, दिल्ली जैसा रूल लागू करे सरकार…

    Also read: स्कूलों में मनमाने फीस पर लगाम लगाने की मांग, दिल्ली जैसा रूल लागू करे सरकार…

    Also read: मोबाइल खरीदने गये किशोर से खुला नकली नोट का राज…देखें पूरी खबर

    BJP leader Gujarat Ex CM Plane Crash Ahmedabad PM Modi Condolences Tribute to Vijay Rupani. Vijay Rupani Death
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज प्रताप यादव पहुंचे बनारस… देखें VIDEO
    Next Article सिमडेगा में 20 सालों से फरार PLFI उग्रवादी ने किया सरेंडर

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.