Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2025 ♦ 5:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारी बारिश के कारण गुमला व देवघर नहीं जा सके, 30 को दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारी बारिश के कारण गुमला व देवघर नहीं जा सके, 30 को दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । भारी बारिश के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रविवार को आयोजित गुमला और देवघर का कार्यक्रम रद्द हो गया। रांची के डीसी राय महिमापत रे और देवघर डीसी नैंसी सहाय ने रविवार को इसकी पुष्टि की। कहा, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहले गुमला और फिर देवघर का रौदा रद्द किया गया। नैंसी सहाय ने कहा कि देवघर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, लेकिन भारी बारिश की वजह से उनका आना संभव नहीं हो पाया।

    गुमला के बिशुनपुर में राष्ट्रपति कोविंद विकास भारती के तक्षशिला आश्रम जाने वाले थे। यहां वे महात्मा गांधी संग्रहालय का निरीक्षण करने वाले थे। इसके बाद वे विकास भारती के ज्ञान निकेतन में आदिम जनजाति के अनाथ बच्चों से भी मुलाकात करने वाले थे। उन्होंने बताया कि गुमला के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देवघर जाने का कार्यक्रम था। देवघर में वे दोपहर पत्नी के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने वाले थे। साथ ही मंदिर परिसर में भ्रमण का भी कार्यक्रम था। अब वे रविवार को राजभवन में ही विश्राम करेंगे। अगले दिन सोमवार को वे रांची विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इससे पहले शनिवार की शाम रांची पहुंची राष्ट्रपति का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया था। राजभवन में आयोजित हाई टी में शामिल हुए थे।

    रविवार को कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने दीक्षांत मंडप का जायजा लिया। साथ ही दीक्षांत समरोह को सफल बनाने और निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों ने रिहर्सल किया।  रांची विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 30 सितंबर को मोरहाबादी कैंपस स्थित दीक्षांत मंडप में सुबह 10.10 बजे से 11.10 बजे तक होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यूजी और पीजी के 56 टॉपरों में से 11 को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति से गोल्ड पाने वाले टॉपरों का चयन कर लिया गया। चयन का आधार ओवर ऑल बेस्ट ग्रेजुएट के अलावा हर स्ट्रीम से एक-एक टॉपर को गोल्ड मेडल दिया जाना है। दीक्षांत समारोह में दो राष्ट्रपति एपीजे कलाम और प्रतिभा देवी सिंह पाटिल पहले भी मुख्य अतिथि रह चुके हैं। तब सभी टॉपरों को राष्ट्रपति के माध्यम से गोल्ड मेडल मिला था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगायक रोहन पाठक की “सुना है तुमने अभी फिर मेरा नाम लिया” यूट्यूब पर रिलीज़
    Next Article पूर्वांचल एक्सप्रेस से दो नाबालिग बच्चों का किया गया रेस्क्यू

    Related Posts

    क्राइम

    नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस की चोट, 52.95 ग्राम ब्राउन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2025
    झारखंड

    JSCA चुनाव: ‘द टीम’ ने किया नामांकन, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव

    May 12, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताएं राज्य में डीआईजी बड़ा या डीएसपी? : बाबूलाल मरांडी

    May 12, 2025
    Latest Posts

    पीएम के संबोधन के बाद कई इलाकों में फिर दिखें पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने मार गिराए…

    May 12, 2025

    नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस की चोट, 52.95 ग्राम ब्राउन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2025

    JSCA चुनाव: ‘द टीम’ ने किया नामांकन, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव

    May 12, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताएं राज्य में डीआईजी बड़ा या डीएसपी? : बाबूलाल मरांडी

    May 12, 2025

    अमृतसर में फंसे विदेशी व देशी पर्यटक विशेष ट्रेन से दिल्ली रवाना

    May 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.