Johar Live Desk : नववर्ष 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर लिखा कि नववर्ष आत्म-चिंतन और नए संकल्प लेने का अवसर होता है। उन्होंने लोगों से देश के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की अपील की। राष्ट्रपति ने कामना की कि वर्ष 2026 सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लेकर आए और एक मजबूत व समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा दे। उन्होंने देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। pic.twitter.com/GEj29ZxOxd
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 1, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि 2026 सभी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और नया आत्मविश्वास लेकर आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह वर्ष लोगों को जीवन में आगे बढ़ने और प्रगति करने की प्रेरणा देगा।
2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।
ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः।
स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥ pic.twitter.com/vMhlHe3fGR
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2026
इस अवसर पर एक संस्कृत श्लोक के माध्यम से ज्ञान, साहस, धैर्य, स्वतंत्रता और कौशल जैसे गुणों के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
Also Read : सीएम हेमंत सोरेन ने दी नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं


