Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को सुबह जमशेदपुर के लिए रवाना हुईं। जमशेदपुर में वह संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
कार्यक्रमों के बाद वह रांची लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। वे रविवार शाम लगभग छह बजे रांची पहुंचीं, जहां उनका राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। रांची एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
Also Read : अरावली पहाड़ियों की परिभाषा पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, विवाद पर लिया स्वतः संज्ञान


