Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 31, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स, देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने 2019 बैच के मेधावी विद्यार्थियों को डिग्री और पदक प्रदान किए और उन्हें समाज व देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने संस्थान से जुड़ी अपनी विशेष यादें साझा करते हुए इस अवसर को भावुक क्षण बताया। राष्ट्रपति ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संस्थान में बेटियों की संख्या छात्रों के बराबर हो गई है, जो एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि पदक पाने वाले विद्यार्थियों में बेटियों की संख्या अधिक रही, जो अत्यंत गर्व की बात है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मौके पर डॉ अस्मित अग्रवाल को गोल्ड मेडलसे नवाजा। डॉ तनिष्क कुमार को सिल्वर और डॉ हर्षवीन कौर को ब्रोंज मेडल से नवाजा। इनके अलावा डॉ ऋचा जयसवाल को सर्वाधिक उपस्थिति सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ अंजनी कुमारी, डॉ गौतम शंकर, डॉ सुमिता सिन्हा, डॉ शिक्षा सिंह और डॉ ओम शंकर को डिग्री दी गई।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि 25 मई 2018 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदरी से इस संस्थान का शिलान्यास किया था, तब वह झारखंड की राज्यपाल थीं और कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। अब इस संस्थान के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होकर उन्हें खास जुड़ाव महसूस हो रहा है। राष्ट्रपति ने स्टूडेंट्स से कहा कि एक कुशल डॉक्टर बनने के साथ-साथ उन्हें एक अच्छा इंसान भी बनना है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को सिर्फ क्लिनिकल नहीं, बल्कि संवेदनशील व्यवहार वाला होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ डॉक्टर ऐसे होते हैं, जिनसे मिलने के बाद मरीज और परिजन मानसिक रूप से बेहतर महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों में नैतिकता, करुणा और परोपकार की भावना होनी चाहिए, जिससे वे समाज में बदलाव ला सकें। उन्होंने कहा कि एम्स, देवघर ने 5 आदिवासी गांवों को गोद लिया है, यह सराहनीय पहल है। उन्होंने गांवों को गोद लेने की संख्या बढ़ाने का सुझाव भी दिया। राष्ट्रपति ने खास तौर पर झारखंड में कम उम्र में बच्चियों की शादी और खून की कमी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि डॉक्टरों के मार्गदर्शन से ग्रामीण स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

    इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को झारखंड पहुंची। देवघर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत गवर्नर संतोष गंगवार एवं राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच देवघर एम्स के लिए रवाना हो गया। राष्ट्रपति देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद रांची आ गयीं। रांची एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रात राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

    Also Read : गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    gave medals and degrees to meritorious students President Draupadi Murmu attended the first convocation of Deoghar AIIMS मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार
    Next Article सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    Latest Posts

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.